Home Blog Page 600

बहू अपनी सास के पास जाती है और कहती है..

0

funny jokes in hindi

पत्नी : मैंने तुम्हें बिना देखे शादी की। क्या तुम

इस पर विशवास कर सकते हो ?

पति : और मेरी हिम्मत तो देखो मैंने तुम्हें देखने के

बाद भी तुमसे शादी की ??😜😂😁😂

बहू अपनी सास के पास जाती है और कहती है :

माँ जी कल रात मेरा उनके साथ झगड़ा हो गया।

सास : कोई बात नहीं , ये तो हर पति-पत्नी में होता

रहता है।

बहू : वो तो मुझे भी पता है , पर ये बताइये अब लाश

का क्या करना है।😜😂😁😂

पति : मेरे मरने के बाद तुम्हें मेरे जैसा

दूसरा आदमी नहीं मिलेगा।

पत्नी : तुम्हें किसने कह दिया , की मैं

दूसरा आदमी तुम्हारे जैसा चाहती हूँ ?

पत्नी : मैं ड्राइवर को नौकरी से निकाल रही हूँ ,

आज मैं दूसरी बार मरते मरते बची हूँ।

पति : प्लीज डार्लिंग ,

उसे एक मौका और दो !😜😂😁😂

हस्बैंड : भगवान् ने तुझे दो आँखे दी है

चावल से पत्थर नहीं निकाल सकती ?

वाइफ : भगवान ने तुम्हें 32 दांत दिए है

2-4 पत्थर नहीं चबा सकते ?😜😂😁😂

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

‘तलाक’ से महिलाओं में बढ़ता है Heart Attack का खतरा

0

for women, divorce increases risk of heart attack

वॉशिंगटन। तलाक के बाद दिल टूटने के बारे में तो सभी लोगों ने सुना होगा लेकिन तलाकशुदा पुरुषों के दिल पर इसका जितना असर होता है, उससे दोगुना असर महिलाओं के दिल पर होता है और इसके कारण उनमें दिल का दौरा पडऩे की आशंका दोगुना बढ़ जाती है।

आईसक्रीम नहीं खाते तो खाना शुरू कर दें, जाने इसके फायदे

अमरीका में उत्तरी कैरोलीना की ड्यूक यूनीवर्सिटी में हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक खुशहाल शादीशुदा महिलाओं की तुलना में तलाकशुदा महिलाओं में दिल का दौरा पडऩे का खतरा बढ़ जाता है और पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह खतरा दोगुना रहता है।

प्रेगनेंट महिलाओं को स्वाइन फ्लू का ज्यादा खतरा

शादीशुदा महिलाओं के मुकाबले तलाकशुदा महिलाओं में दिल का दौरा पडऩे का खतरा 24 फीसदी बढ़ जाता है। महिलाएं अपने रिश्ते को लेकर इतनी संवेदनशील होती हैं कि उसके टूटने से वह तनाव, दुख और ऐसी तमाम मानिसक पीड़ा से गुजरती हैं जो दिल के दौरे की आशंका को बहुत ज्यादा बढ़ा देती हैं।

नशे में धुत्त इस फॉरेनर लड़की ने करा ऐसा तमासा की पुलिस वालों के भी छुटे पसीने

दो या उस से ज्यादा तलाक के बाद शादीशुदा महिलाओं के मुकाबले तो यह खतरा और भी बढ़ जाता है। शोध में हालांकि यह भी बताया गया है कि अपनी जीवनसाथी से अलगाव के बाद पुरुषों में भी दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है लेकिन यह महिलाओं की तुलना में काफी कम होता है।

मल्टीपल स्क्लेरोसिस का खतरा कम करती है कॉफी

शोध के मुताबिक महिलाओं में दोबारा शादी के बाद भी ये खतरा बना रहता है जबकि पुरुषों का दिल दूसरी शादी के बाद और तंदुरुस्त हो जाता है। अपने तरह के अनोखे इस शोध में शोधकर्ताओं ने 18 साल तक लगभग 16 हजार पुरुष और महिलाओं का अध्ययन किया। इनमें से हर तीसरे व्यक्ति का इस दौरान कम से कम एक बार तलाक हुआ जिनमें से 12 सौ लोगों को दिल का दौरा पड़ा।

इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की थी। शोध के मुताबिक महिलाओं को पहली शादी के टूटने की मानसिक पीड़ा से उबरने में काफी मुश्किल होती है। शोध से पता चला है कि तलाक के बाद पुरूषों में दिल का दौरा पडऩे की समस्या जहां दस प्रतिशत तक होता है तो वही महिलाओं में ये आकड़ा 30 प्रतिशत तक है।

कॉलेज में इस लड़की ने करा हॉट डांस, स्टूडेंट हुए इसके दीवाने

तलाक की वजह से तनाव की समस्या भी पैदा हो जाती है और दिमाग पर लंबे समय तक इसका असर रहता है। रिसर्च प्रोफेसर लिंडा जॉर्ज के मुताबिक महिलाओं मे शादी के टूटने का मनोवैज्ञानिक असर जल्दी नहीं खत्म होता। शादीशुदा महिलाएं ज्यादा खुश रहती है। वह कहती हैं कि तलाक के बाद होने वाली क्षति का अंदाजा जीवनस्तर में आए बदलावों से नहीं लगाया जा सकता।

डाक्टर की सलाह नही मानी, बस में जन्मे दो जुड़वां शिशु

ड्यूक युनिवर्सिटी के प्रोफेसर जॉर्ज ने बताया कि तलाक के कारण तनाव की समस्या पैदा हो जाती है जिस वजह से शरीर में रक्तचाप और हार्मोन प्रभावित होता है जिसका असर दिल पर होता है।

इन लड़कियों ने भंगड़ा पर करा ऐसा डांस जिसे देख आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे

हालांकि ब्रिटिश हार्ट फॉउंडेशन का कहना है कि तलाक के मामलों को दिल के दौरे के खतरे से जोडऩे से पहले और अधिक शोध किए जाने की जरूरत है। इस से पहले एक और शोध से पता चला था कि अविवाहित लोगों में शादीशुदा लोगों के मुकाबले दिल का दौरा पडऩे की संभावना ज्यादा होती है।

ये हैं दुनिया की 10 सबसे महंगी बाइक, जाने इनकी टॉप स्पीड और कीमत

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

भारत में भी आप भूतिया टूरिज्म का लुफ्त उठा सकते है

You can also take advantage of ghostly tourism in India

सबगुरु न्यूज़: अगर आप भी स्पूकी टूरिज्म यानी भूतिया टूरिज्म का शौक रखते हैं और इसके लिए आप विदेश जाते हैं तो अब आप एक बार उत्तराखंड जरुर घूमकर आईए। अब उत्तराखंड सरकार भी अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देशों की तर्ज पर ऐसे भूतिया इलाकों को देख रही है|

जिससे भारत में भी लोग स्पूकी टूरिज्म का लुफ्त उठा सकें। इसके लिए मसूरी व अन्य इलाकों के भूतिया भवनों को चिह्नित किया जा रहा है। इसमें मसूरी का देहर माइंस और चंपावत का एबोट चर्च भी शामिल है।

अक्षय कुमार का पानी में स्टंट नहीं देखा होगा अभी देखें

त्रिवेंद्र सरकार उत्तराखंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए स्पूकी टूरिज्म शुरू करने वाली है। इस मामले में राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कहते हैं कि प्रदेश भर में कई जगह ऐसी हैं जो दिखने में भूतिया हैं और इन से कई भूतिया किस्से भी सुनने को मिलते हैं। ऐसे में इन विभिन्न इलाकों में स्पूकी टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं।

यह हैं दुनिया की सबसे खूबसुरत लड़की, अकेले में देखें यह वीडियो

देहर माइंस, एबोट चर्च व मसूरी स्थित एक होटल कुछ ऐसी ही जगहें हैं जिन्हें सरकार स्पूकी टूरिज्म के लिए इस्तेमाल कर सकती है। स्पूकी टूरिज्म के लिए पर्यटन अधिकारी ऐसी ही इमारतों की तलाश रहे हैं जो काफी पुरानी हैं और बहुत समय से इस्तेमाल न होने के कारण यह सभी इमारतें जर्जर और सुनसान हो गई हैं।

इस तरह मांगे लड़की से नंबर, वो ना नहीं कह पाएगी

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

मुंह के जीवाणु बताएंगे लीवर की बीमारी का हाल

0

mouth, as well as gut, could hold key to liver disease flare ups

न्यूयॉर्क। लार में पाए जाने वाले फायदेमंद व हानिप्रद जीवाणुओं का अनुपात चिकित्सकों को इस बात का संकेत दे सकता है कि लीवर सिरोसिस के किस मरीज के लीवर में सूजन है और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है।

‘सोडायुक्त कृत्रिम पेय से हो सकती है नपुंसकता’

इस सम्बंध में शोध करने वाले अमरीका स्थित वर्जीनिया कॉमनवेल्थ युनिवर्सिटी (वीसीयू) के स्कूल ऑफ मेडिसिन में हिपैटोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर जसमोहन बजाज ने कहा कि माना जाता है कि सिरोसिस के लिए जिम्मेदार अधिकांश रोगाणुओं का विकास आहारनाल में ही होता है और इसी के आधार पर यह खोज संभव हो पाया।

मोमोज खाने वालों को हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारी

बजाज ने उल्लेख किया कि तथ्य तो यही है कि आहारनाल में तरल पदार्थों के साथ लार सूजन का संकेत हो सकता है, जिसके लिए हमें मुखगुहा की और जांच तथा लीवर की बीमारियों के साथ इसका संबंध खोजने की जरूरत है।

अध्ययन में सिरोसिस के 100 मरीजों को शामिल किया गया, जिनमें से 38 को 90 दिनों के भीतर हालत बिगडऩे के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

ब्यूटी मार्केट में नया ट्रेंड ‘बैम्बू फेशियल’

शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी, उनके लार व मल में फायदेमंद व हानिप्रद सूक्ष्मजीवियों का अनुपात समान था।

प्रेगनेंट महिलाएं प्लास्टिक रसायनों से रहें दूर

शोध के दूसरे चरण के तहत सिरोसिस तथा बिना सिरोसिस वाले 80 लोगों पर उपरोक्त अध्ययन को दोहराया गया। सिरोसिस से पीडि़त लोगों के लार में फायदेमंद जीवाणुओं में कमी पाई गई, जो पेट में प्रतिरक्षा में कमी को दर्शाता है। यह अध्ययन पत्रिका ‘हिपेटोलॉजी’ में प्रकाशित होगा।

नशे में धुत्त इस फॉरेनर लड़की ने करा ऐसा तमासा की पुलिस वालों के भी छुटे पसीने

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

ऐसा अनोखा गांव जिसे देख आप भी हो जाएंगे दंग

unique village

कई गांव ऐसे है जो अपने आप को दुनिया से अलग करते है। चीन में एक गांव ऐसा है, जो समुद्र पर बसा है। यहां तकरीबन 7,000 मछुआरे बसते हैं।

गर्मी के मौसम में जाएं देश के शानदार झरनों में

स्थानीय इन्हें टंका कहकर संबोधित करते हैं। समुद्री मछुआरों का यह गांव, दक्षिणपूर्व चीन के फुजियान प्रांत में निंग्डे (Ningde) शहर के पास तैर रहा है। टंका को ‘जिप्सी ऑन द सी’ नाम से भी जाना जाता है।

शादी के बाद पार्टनर को घुमाएं इन 7 शानदार जगहों पर

समुद्र में रहने का कारण:

चीन में 700 ईस्वी में तांग राजवंश का शासन था। तब शासकों ने इस जनजाति के लोगों को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने समुद्र पर ही रहना तय किया। ये सिलसिला बदस्तूर जारी है। तब से ही इन्हें ‘जिप्सीज ऑन द सी’ कहा जाने लगा।

टाइटेनिक हादसे में बची महिला का फर कोट 230,000 डॉलर में…

पानी में तैरते है घर:

टंका के लोगों का जीवन पानी के घरों व मछलियों के शिकार में ही बीत जाता है। टंका के लोगों ने न सिर्फ तैरता घर बनाया, बल्कि लकड़ियों के बड़े-बड़े प्लेटफॉर्म तक बना लिए। 1300 से भी ज्यादा साल बीत गए, आज भी टंका अपने परिवारों के साथ परंपरागत मकानों में रह रहे हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE