Home Blog Page 6010

लैंडिंग के समय विमान के पहिये में विस्फोट, बाल बाल बचे 198 यात्री

major tragedy averted at bagdogra, spicejet flight lands at airport with tyre burst
major tragedy averted at bagdogra, spicejet flight lands at airport with tyre burst

सिलीगुडी। सिलीगुडी के निकट बागडोगरा एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर लैंडिंग के दौरान स्पाइज जेट के एक विमान के सामने के पहिये में विस्फोट हो गया।

शराब कारोबारी विजय माल्या कानूनन भगोड़ा अपराधी घोषित

Liquor baron Vijay Mallya declared proclaimed offender
Liquor baron Vijay Mallya declared proclaimed offender

मुंबई। देश के कई बैंकों से नौ हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज लेकर रफुचक्कर हो जाने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या को स्पेशल पीएमएलए कोर्ट मुंबई ने आखिरकार कानूनन भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया है।

इससे पहले माल्या को विलफुल डिफॉल्टर यानी जानबूझकर कर्ज न लौटाने वाला करार दिया था गया था। माल्या का पासपोर्ट भी जब्त करने का आदेश न्यायालय द्वारा दिया जा चुका है।

गौरतलब है कि शराब कारोबारी विजय माल्या देश छोडकर विदेश में बस चुके हैं। इसलिए उनके खिलाफ बैंकों ने एक याचिका न्यायालय में दायर की थी।

ईडी विजय माल्या को भारत वापस लाने के लिए प्रयासरत है पर इंटरपोल की मदद नहीं मिल पा रही है। अंततोगत्वा विजय माल्या के मामले में मंगलवार 14 जून को सुनवाई हुई और स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने विजय माल्या को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया है।

किंगफिशर के एक पूर्व कर्मचारी कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और कोर्ट के लिए उनके मन में इज्जत बढ़ गई है। इन महत्वपूर्ण संस्थाओं ने दिखा दिया है कि कानून की नजर में सब बराबर होते हैं। माल्या के प्रत्यर्पण करवाने में मंगलवार को आए इस फैसले से मदद मिलेगी।

बलाल ने कहा कि इस फैसले से साफ हो गया है कि सरकार विजय माल्या जैसे अपराधियों के लिए कितनी गंभीर है। अब उनके साथ अदालत इंसाफ करेगा। सरकार कोशिश कर रही है कि माल्या की संपत्ति को बेचकर उससे कर्ज की रकम वसूली जा सके। अगर सरकार इस पर गंभीरता से सोच रही है तो कुछ भी मुश्किल नहीं होगा।

इससे पहले माल्या ने ईडी को एक बड़ा झटका दे दिया है। माल्या ने ईडी की ओर से संपत्ति कुर्क किए जाने के पहले ही एक को बेच दिया। इस बात की पुष्टि ईडी के अधिकारियों ने भी की है।

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, 1411 करोड़ की जिन दो संपत्तियों को कुर्क किया जाना था, उनमें से एक को माल्या ने बेच दिया है। माल्या ने जिस संपत्ति को बेचा है वह कर्नाटक के कूर्ग स्थित कॉफी प्लांट का हिस्सा है।

जीएसटी पर बनी सहमति, मतभेद हुआ दूर : अरुण जेटली

all states support GST, barring tamil nadu : arun jaitley
all states support GST, barring tamil nadu : arun jaitley

कोलकाता। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बिल संसद के मानसून अधिवेशन में पारित कराने को लेकर केन्द्र सरकार संविधान संशोधन करेगी। राज्यों में कर तय किए जाने को लेकर संविधान संशोधन किया जाना जरुरी है।

सपा नेता हर्षवर्धन, विक्रमाजीत मौर्या भाजपा में शामिल

SP leader Harsh Vardhan, Vikramajit Maurya joins BJP in allahabad
SP leader Harsh Vardhan, Vikramajit Maurya joins BJP in allahabad

इलाहाबाद। सपा नेता हर्षवर्धन बाजपेई और पूर्व मंत्री विक्रमाजीत मौर्या ने अपने कई समर्थकों के साथ मंगलवार को समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

इलाहाबाद में बस व बोलेरों में भिड़न्त, 4 की मौत, 5 घायल

4 killed, 5 hurt as bus and Bolero collision in Allahabad
4 killed, 5 hurt as bus and Bolero collision in Allahabad

इलाहाबाद। इलाहाबाद जिले के बारा थानान्तर्गत पाड़र गांव के समीप मंगलवार की सुबह महोबा से श्रद्धालुओं को लेकर आ रहे बोलेरों व बस की भिड़न्त में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच स्नानार्थियों के घायल हो गए। हादसे के सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में दाखिल कराय गया है।