
मेरठ। उद्योगपुरम स्थित रबर फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे आधा दर्जन से अधिक मजदूर आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें मेडिकल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार मजदूरों की हालत नाजुक बनी है और वे 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुके हैं।