
पटना। राजद कोटे से लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती और मशहूर वकील राम राम जेठमलानी के नाम पर मुंहर लगा दी गई है। हालांकि पहले जेठमलानी के साथ राबड़ी देवी को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा थी। इस चर्चा पर विराम लगाते हुए मीसा भारती को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।