
मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कंगना रनौत, इरफान खान के साथ काम करना चाहती है। इरफान और कंगना को ‘डिवाइन लवर्स’ नामक एक फिल्म में काम करना था लेकिन इस तरह की रिपोर्ट आई थी कि कंगना ने यह कहते हुए किरदार निभाने से मना कर दिया था कि उनकी रुचि सिर्फ सोलो लीड में है।