
मुंबई। शेयर बाजार गुरुवार की सुबह से ही अच्छे मूड में नहींं था और उसे विदेशी बाजारों से भी अच्छे संकेत नहीं मिले, जिससे बाजार में गिरावट जारी रही। दोपहर में यूरोपीय बाजारों के गिरने के बाद भी बाजार मायूस रहा और आखिर में बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुए।