Home Blog Page 6201

भारत पहुंचे ऐपल के सीईओ टिम कुक, किए सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन

Apple CEO Tim Cook in mumbai, visits Siddhivinayak temple
Apple CEO Tim Cook in mumbai, visits Siddhivinayak temple

मुंबई। ऐपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक भारत पहुंच गए हैं। मुंबई पहुंचे टिम कुक ने पहले प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

ऐपल कंपनी के इंडिया हेड संजय कॉल के साथ टिम कुक ने रिलायंस इडस्ट्रीज के अध्यक्ष और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी से भी बात की।

अपनी भारत यात्रा के दौरान टिम कुक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री और कुछ अन्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे। अपनी दो दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन शनिवार को टिम कुक के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने की संभावना है। इसी सप्ताह वह हैदराबाद, बंगलुरु और दिल्ली की यात्रा करेंगे।

अपनी भारत यात्रा के दौरान कुक दुनियाभर में आईफोन की बिक्री में गिरावट को रोकना चाहते हैं और ऐसे में भारत उसके लिए एक अहम बाजार के रूप में सामने आया है, जहां आईफोन की बिक्री में बढ़ोत्तरी देखी गई है। वर्ष 2011 में स्टीव जॉब्स से कंपनी की बागडोर संभालने के बाद कुक पहली बार भारत आए हैं।

विवाहिता का अपहरण कर बेचने और दुष्कर्म के आरोप में एक अरेस्ट

man arrested for Married women Allegedly kidnaping and raping in udaipur
man arrested for Married women Allegedly kidnaping and raping in udaipur

उदयपुर। उदयपुर जिले की फतहनगर थाना पुलिस ने जनवरी माह में एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने और बाद में इस विवाहिता को अन्य को बेचने में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन और फरार चल रहे हैं।

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी करेंगी श्रद्धालुओं का मार्ग दर्शन

nirankari chief baba hardev singh funeral procession chokes delhi roads
nirankari chief baba hardev singh funeral procession chokes delhi roads

चंडीगढ। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के निधन के बाद अब निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं का मार्ग दर्शन उनकी पत्नी सविंद्र कौर करेंगी। इसी को लेकर मंगलवार को मीटिंगों का दौर चलता रहा। बाबा हरदेव सिंह की अंतिम यात्रा शुरू होने के साथ ही दिल्ली की सडकों पर जाम लग गया। बाबा की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से उनके अनुयायी दिल्ली पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट में किया जाएगा। 

बहन अंजली को कास्टिंग काउच से बचाना चाहते हैं रणदीप हुड्‌डा

Randeep Hooda's sister anjali casting couch in Bollywood
Randeep Hooda’s sister anjali casting couch in Bollywood

चंडीगढ। एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में धूम मचा चुके हरियाणा के रणदीप हुड्‌डा अब उस मौके की तलाश में हैं, जब वह अपनी बड़ी बहन को कास्ट कर पाएंगे। रणदीप की बड़ी बहन वर्ल्ड फेमस सर्जन हैं और कास्टिंग काउच की शिकार हैं।

संत बाबा रणजीत सिंह ढंडरियांवाले पर 50 से 60 किए राउंड फायर

Sikh preacher Baba Ranjit Singh Dhadrianwale was shot attacked, follower killed
Sikh preacher Baba Ranjit Singh Dhadrianwale was shot attacked, follower killed

चंडीगढ। पंजाब के लुधियाना की साउथ सिटी के सुखमणि एन्क्लेव में संत बाबा रणजीत सिंह ढंडरियांवाले पर 50 से 60 राउंड फायर किए गए। हमलावरों की संख्या करीब 60 थी।