Home Blog Page 6208

आग में धू-धू कर जल उठे ट्रक, भिड़ंत के बाद हुई घटना

two trucks caught fire after collision in indore
two trucks caught fire after collision in indore

इंदौर। लसुडिय़ा थाना अंतर्गत सोमवार को देर रात देवासनाका क्षेत्र में दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और ट्रक धू धू कर ट्रक जल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों ट्रकों के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए थे।

फायर ब्रिगेड के अनुसार कल रात सूचना मिली थी कि देवासनाका के समीप केरला कंपाउंड में दो ट्रकों में आग लग गई है, इस पर दमकल की गाडिय़ां रवाना की गई। मौके पर पहुंच कर दमकल कर्मियों ने किसी तरह पानी डालकर आग तो बुझा ली, लेकिन तब तक दोनों ट्रकों के केबिन और उसमें रखा माल जल गया था। उधर सूचना मिलते ही लसुडिय़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस के मुताबिक सिमेंट से भरा ट्रक रात के अंधेरे में चालक ने सड़क किनारे खड़ा कर लिया और उसकी पाॢकंग लाइट भी बंद थी, इसी दौरान तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक के चालक को सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखा नहीं और दोनों ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई।

फायर ब्रिगेड के अनुसार टक्कर के बाद ट्रक के केबिन की वायरिंग में फाल्ट हुआ और आग लग गई। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि इस आगजनी मेें कितने का नुकसान हुआ है, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

टैंट हाउस में लगी आग

tent

आगजनी की एक अन्य घटना भागीरथपुरा स्थित प्रजापत टेंट हाउस में हुई। सोमवार की रात यहां पर अचानक आग लग गई और देखते ही देखते टेंट हाउस व गोदाम चपेट में आ गए।

लोगों ने आग लगी देख उस पर काबू पाने का प्रयास किया और साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी। दमकल कर्मियों ने तीन टैंक पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि शार्टसर्किंट के चलते यहां आग लगी।

582d8ace-aebe-4197-9ab9-737d0cee10b1

इंटरपोल का मसूद अजहर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

pathankot attack : Interpol issues red corner notice against jem chief Masood Azhar, brother md rauf
pathankot attack : Interpol issues red corner notice against jem chief Masood Azhar, brother md rauf

नई दिल्ली। इंटरपोल ने आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्मद के प्रमुख और पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। इंटरपोल ने मसूद अजहर के साथ ही उसके भाई रऊफ और मुख्य हैंडलर काशिफ जॉन के खिलाफ भी नोटिस जारी किया है।

अब सायशा सहगल के गॉडफादर बनें सलमान खान

now, Salman Khan Godfather of Sayesha Saigal
now, Salman Khan Godfather of Sayesha Saigal

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान नवोदित अभिनेत्री सायशा सहगल के गॉडफादर बन गए हैं। सलमान खान को बॉलीवुड का गॉडफादर माना जाता है। वह अब सायशा के गॉडफादर बन गए हैं। सायशा अभिनेत्री सायरा बानो की रिश्तेदार है। सलमान इन दिनों उनमें कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी दिखाने लगे हैं।

सलमान, लुलिया के लिए खुश हैं जरीन खान

Zarine Khan is happy for Salman khan and Lulia vantur
Zarine Khan is happy for Salman khan and Lulia vantur

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान सलमान खान और उनकी कथित रोमानियाई प्रेमिका लुलिया वेंचर के लिए खुश हैं।

प्रियंका चोपडा ने पूरी की ‘बेवाच’ की शूटिंग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘बेवाच’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

प्रियंका ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी हैं। वह गहरी लाल रंग की जैकेट पहने नजर आ रही हैं, जिस पर ‘लाइफगार्ड’ लिखा हुआ है।

प्रियंका ने फोटो के कैप्शन में लिखा, यह ‘बेवाच’ की शूटिंग खत्म होने की तस्वीर है। एक जांबाज फिल्म की कितनी खूबसूरत जांबाज टीम है।

प्रियंका ने कैप्शन में सह-अभिनेता ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन और फिल्म के अन्य कलाकार तथा कर्मचारियों का भी उल्लेख किया। प्रियंका ने लिखा, मुझे ढेर सारा प्यार व हग्स मिले..आपसे जल्द मिलूंगी।