
सूरत । सूरत के वराछा इलाके में शनिवार रात हुए तीहरे हत्याकांड में हमलावरों का निशाना बालू हीराणी था लेकिन बीच बचाव करने पर उन्होंने भरत तोगडिय़ा, अशोक किकाणी व महेश रादडिय़ा पर भी हमला बोल दिया। हमले में अशोक, भरत व बालू की मौत हो गई जबकि महेश गंभीर रुप से घायल हो गया था। इस संबंध में पुलिस ने मध्यरात्रि बाद चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।