कानपुर। फर्रूखाबाद की रहने वाली लेडी डॉन के नाम से चर्चित युवती की हत्या के आरोपी बसपा नेता रविवार को कानपुर स्थित बसपा कार्यालय में आयोजित एक मीटिंग में नजर आए। इस दौरान वह मीडिया के कैमरों से खुद की फोटो कैद होने से बचाते रहे।

नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान सुशील को भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) से फिर से झटका लगा है।

कानपुर। कानपुर में 19 व 21 मई को होने वाले आईपीएल मैच जिनको टिकट मिल गई हैं उनकी तो बल्ले-बल्ले हैं। वहीं जिनको टिकट नहीं मिली है वो निराश हैं।टिकट पाने के लिए ब्लैक में दोगूने व तीन गुने दामों पर लोग टिकट खरीदने को तैयार हैं। लोग किसी तरह जुगाड़ लगाकर मैच देखना चाहते हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली के तीन नगर निगमों के 13 वार्डों के उपचुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान में 45.90 फीसदी लोगों ने वोट किया। उपचुनाव के नतीजे 17 मई (मंगलवार) को घोषित किए जाएंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कुछ समय गुजारने के बाद रविवार को उनकी माता हीराबा गुजरात लौट गईं। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार दिल्ली आई थी।

ट्वीटर पर मां को 7 आरसीआर प्रांगण की सैर कराते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ तस्वीरें ट्वीटर के माध्यम से शेयर की हैं।

इन तस्वीरों के नीचे उन्होंने लिखा है कि लंबे वक्त के बाद मां के साथ अच्छा वक्त बिताया। वह पहली बार आरसीआर आईं थीं। उनकी मां गुजरात में उनके एक भाई के साथ रहती हैं।