
नई दिल्ली। बैलेस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने दिशा में प्रगतिशील भारत ने रविवार को स्वदेशी सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। आवाज से तेज गति से चलने वाली यह मिसाइल दुश्मन की ओर से आती शत्रु की बैलेस्टिक मिसाइल को नष्ट करने की क्षमता रखती है।