Home Blog Page 6239

फिरौती के लिए अपहृत किए गए बालक का शव मिला

13 year old boy murdered after kidnapped in jalore
13 year old boy murdered after kidnapped in jalore

सांचोर। जालोर जिले के सांचोर से अपहत किए गए बालक भावेश का शव गुरुवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। सांचोर के हाडेचा से सात दिन पहले इस बालक का अपहरण किया गया था।

सिरोही, आबूरोड, माउंट आबू समेत सिरोही के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके

magnetic earthquake in Abu road in Sirohi district
magnetic earthquake in Abu road in Sirohi district

सबगुरु न्यूज सिरोही। सिरोही जिला मुख्यालय समेत जिले के आबूरोड, माउंट आबू, सरूपगंज समेत कई इलाकों में गुरूवार रात करीब साढ़े दस बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कंपन के कारण लोगों में भय व्याप्त हो गया।

कलेक्टर और एसपी तक पहुंचा अधिकारी और जनप्रतिनिधि के पति का विवाद

sirohi BJP leader's husband beaten up a officer!
sirohi BJP leader’s husband beaten up a officer!

सबगुरु न्यूज-सिरोही। कलेक्टरी परीसर स्थित एक कार्यालय में जनप्रतिनिधि के पति और अधिकारी के बीच हुआ विवाद गुरूवार को जिला कलेक्टर और पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से एसपी कार्यालय पहुंचा।

बुधवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में जन प्रतिनिधि के पति के बीच हुए विवाद को लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीसी गर्ग जिला कलेक्टर से मिले। उन्होंने जिला कलेक्टर को उनके कार्यालय में जिला प्रमुख के पति के द्वारा किए गए कथित विवाद की बात बताई। कलेक्टर ने इस तरह की हरकत को उनके समक्ष अफसोसजनक बताया।

इधर जिला कलेक्टर से मिलने के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी गर्ग ने पुलिस कण्ट्रोल रूम में भी एक लिखित शिकायत दी है। कंट्रोल रूम ने बताया कि इस रपट को पुलिस कार्यालय में भेज दी है। सूत्रों के अनुसार ये रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सिरोही कोतवाली भेज दी है।

इनका कहना है…

मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुबह मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने अपने कार्यालय में हुए घटनाक्रम के बारे में बताया। ये घटना उनके कमरे में हुई है इसलिए अग्रिम करवाई उन्हें ही करनी है।

लक्ष्मीनारायण मीना
जिला कलेक्टर, सिरोही।

आरबीआई गर्वनर को वापस शिकागो भेजो : सुब्रह्मण्यम स्वामी

send RBI governor Raghuram Rajan back to Chicago : Subramanian Swamy's new attack
send RBI governor Raghuram Rajan back to Chicago : Subramanian Swamy’s new attack

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अपने ताजा बयान में उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन पर हमला बोलते हुए कहा है कि रघुराम राजन हमारे देश के लायक नहीं है।

व्यवस्था समतायुक्‍त और शोषणमुक्त हो : मोहन भागवत

those born in india have two mothers, including bharat mata : RSS chief Mohan Bhagwat
those born in india have two mothers, including bharat mata : RSS chief Mohan Bhagwat

निनौरा/उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि व्यवस्था समतायुक्त और शोषणमुक्त होनी चाहिये। जब तक सभी को सुख प्राप्त नहीं होता तब तक शाश्वत सुख दिवास्वप्न है।