
वाराणसी। बीएचयू के सर सुन्दरलाल चिकित्सालय में विस्फोट के बाद परिसर में 12 मई को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के आगमन को लेकर सुरक्षा का चाक चौबन्द व्यवस्था की कवायद शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के एलडी गेस्ट हाउस से लेकर हेलीपैड तक सुरक्षा की अभेद्य किलेबन्दी का खाका तैयार किया जा रहा है।