
मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म फैन में एक मिठाई कारोबारी की दुकान को दिखाया गया है। इस दुकान के मालिक ने अभिनेता शाहरुख खान, निर्माता आदित्य चोपड़ा, यशराज फिल्म्स और डायरेक्टर मनीष शर्मा को लीगल नोटिस भेजा है।

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म फैन में एक मिठाई कारोबारी की दुकान को दिखाया गया है। इस दुकान के मालिक ने अभिनेता शाहरुख खान, निर्माता आदित्य चोपड़ा, यशराज फिल्म्स और डायरेक्टर मनीष शर्मा को लीगल नोटिस भेजा है।

बलिया। कहते हैं कि नारी तब तक अबला होती है, जब तक सम्मान करती है। जब हक के लिए खड़ी होती है तो वह शक्ति का रूप धारण कर लेती हैं। कुछ इसी तरह का मामला गुरुवार को बैरिया थाना क्षेत्र के तिवारी की मिल्की गांव में देखने को मिला, जहां पर प्रिया ने अपने प्रेमी से शादी करने पर अड़ गई और अंतत प्रेमी ने भी अपने माता-पिता का विरोध करते हुए शादी को तैयार हो गया।

मुंबई। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी-मुंबई) के वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जिससे समुद्र के खारे पानी को पीने के पानी जितना साफ बनाया जा सकता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे प्रतिदिन करीब 63 लाख लीटर पानी साफ किया जा सकता है। यह सूखे की स्थिति से जूझते देश के लिए एक अच्छी खबर है।
गौरतलब है कि मानसून की बेरुखी से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। महाराष्ट्र का विदर्भ-मराठवाडा क्षेत्र पानी के लिए खून के आंसू रो रहा है। ऐसे में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के प्रयास से 63 लाख लीटर पानी प्रतिदिन उपलब्ध हो सकता है तो इससे अच्छी खबर क्या हो सकती है? सेंटर के अनुसार इसका पायलट प्लांट तमिलनाडु के कलपक्कम में लगाया गया है।
इस प्लांट में परमाणु रिएक्टर से निकलने वाले भाप की मदद से निकलने वाले समुद्र के खारे पानी को पीने के पानी जितना साफ बनाया जा सकता है। बीएआरसी के निदेशक केएन व्यास के अनुसार इस तरह के कई प्लांट पंजाब, पश्चिम बंगाल व राजस्थान में लगाए गए हैं। इसके अलावा रिसर्च सेंटर ने कई ऐसे मेंब्रेन विकसित किए हैं, जिसकी मदद से यूरेनियम व आर्सेनिक युक्त भूजल को भी साफ कर पीने लायक बनाया जा सकेगा।

दुमका। शशि किरण मुर्मू कल तक ईसाई थी, लेकिन अब नहीं। अब वह संताली बन चुकी है। शनिवार को उसकी घर वापसी हुई। घर वापसी कार्यक्रम के तहत दिशोम मांझी थान परिसर में धर्म गुरूओं की उपस्थिति में संताली रीति-रिवाज से शशि की घर वापसी आदिवासी संताली समुदाय में हुई।

नई दिल्ली। राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। अदालत ने केजरीवाल द्वारा कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को ठुल्ला कहे जाने के आरोप में उनके खिलाफ यह समन जारी कर, 14 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।