
बाड़मेर। बाडमेर के धोरीमना थाना क्षेत्र के मांगता गांव में जीवन भर साथ नहीं रह पाने वाले एक प्रेमी युगल ने विरह के दर्द से आत्महत्या के दर्द को स्वीकारा। उनकी मौत ने उनके परिजनों को इस तरह झकझोरा कि जीते जी जो प्रेमी युगल दो दिन बाद एक दूसरे से बिछडऩे वाले थे वो चिता पर एक हो गए।