Home Blog Page 6352

टीवी शो में शिल्पा शिंदे की प्रतिद्वंद्वी हैं शुभांगी अत्रे

Bhabi Ji Ghar Par Hai
Shilpa Shinde being replaced by shubhangi Atre in TV show Bhabi Ji Ghar Par Hai

मुंबई। लोकप्रिय टीवी शो भाभीजी घर पर हैं से शिल्पा शिंदे, निर्माता से हुए विवाद के बाद शो से बाहर हो गईं हैं। इस बार उनकी जगह लेने वाली शुभांगी अत्रे इससे पहले भी चिडिय़ा घर में उनकी जगह ले चुकी हैं। शिल्पा अपनी शर्तों पर काम करना चाहती थी, जिसके लिए शो के निर्माता तैयार नहीं थे और उन्हें शो से बाहर होना पडा।

जिला चिकित्सालय: शुद्ध पानी की गारंटी, जिन्दगी की नहीं

patients relative waiting lab tecnician in sirohi district hospital.
patients relative waiting lab tecnician in sirohi district hospital.

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिला मुख्यालय के महिला चिकित्सालय में आरओ प्लांट लगने से शुद्ध पानी की गारंटी मिल गई है, लेकिन यहां पर चिकित्सकों की नीयत साफ करने का उपकरण नहीं लगा होने से जिंदगी बच जाएगी इसकी कोई गारंटी नहीं है।

बीस लाख रुपये लूटे, पीडि़तों के भ्रमित करने से पुलिस परेशान

loot
सबगुरु न्यूज-सिरोही। पालड़ी एम थाना क्षेत्र में मंगलवार सवेरे दो व्यक्तियों से दो युवकों ने बीस लाख रुपये लूट लिए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने लुटेरों को ट्रेस करने के लिए सभी संभव कदम उठा लिए, लेकिन पीडि़तों पुलिस को भ्रमित करने से पुलिस भी इस पूरे प्रकरण में असहाय सी महसूस कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत ने बताया कि दिनेश और बागाराम नाम के दो युवक बीस लाख रुपये लेकर पालडी एम की तरफ से आ रहे थे। मोरली के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने इनसे बीस लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सवेरे तक इस प्रकरण का खुलासा कर लिया जाएगा।
अधिकांश बात छिपा रहे हैं पीडि़त
दिनेश और बागाराम ने पुलिस को लूटी गई राशि और लुटेरों के हुलिये आदि की सूचना सही दी। बाकी सभी सवालों पर वह पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार न तो यह युवक यह बता रहे हैं कि यह लोग पैसे लेकर कहां से आ रहे थे और कहा जा रहे थे। और न ही यह बता रहें कि इतनी सारी राशि इनके पास आई कहां से थी।

ऐसे में पुलिस का कयास भी यही है कि यह पैसा आंगडिय़े का नहीं होकर हवाला से भी संबंधित हो सकता है। वैसे इन युवकों के बताए हुलिये के अनुसार पुलिस मशीनरी लुटेरों की तलाश में लग गई है।
बड़ी लूटें हवाला या आंगडिय़ों से ही
सिरोही और जालोर जिलों में पिछले करीब छह महीने में हुई बड़ी लूटें या तो आंगडिय़ा वालों से हुई है या फिर हवाला कारोबारी से। इसी मार्ग पर पहले दो लूटें सुमेरपुर के कृषि व्यवसाय से जुड़े दो कमीशन एजेंटों से लूट हुई थी। भीनमाल में हवाला व्यवसायी से लूट हुई थी। अब मंगलवार को हुई लूट भी इसी तरह से मोटी रकम ले जा रहे युवकों से हुई है।

ऐसे में इन मामलों में रेकी किए जाने की आशंका को नजरअंदाज नहंी किया जा सकता है।लेकिन मंगलवार को हुई लूट की वारदात में पीडि़त युवकों ने तो पुलिस को पूछताछ में अपना मूल पेशा और पैसे का मूल स्रोत तक नहीं बताया है।

प्रशांत किशोर के वाररूम में कांग्रेसियों का भी प्रवेश रहेगा वर्जित

uttar pradesh : prashant kishor's war room
uttar pradesh : prashant kishor’s war room

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की डूबती नैया को बचाने का ठेका लेने वाले प्रशांत किशोर माल एवेन्यू स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वाररूम बनवा रहे हैं। इस वाररूम की खासियत यह है कि इसमें कांग्रेसियों का भी प्रवेश वर्जित रहेगा। इस रूम में केवल पीके टीम से जुड़े सदस्य ही प्रवेश पा सकेंगे।

डांस शो के दौरान पाकिस्तान के पांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भिड़े

5 Pakistan players under investigation by pcb over involvement in a fight
5 Pakistan players under investigation by pcb over involvement in a fight

कराची। फैसलाबाद में एक डांस शो के दौरान पाकिस्तान के पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लड़ाई का मामला सामने आया है।