
जमशेदपुर। पंचायतराज दिवस पर रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पंचायतराज सम्मेलन को लाइव प्रसारण के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जितना महत्व देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद का है, उतना ही महत्व मेरे गांव की संसद का है। पंचायती राज ग्रामीण व्यवस्था एक ढांचा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, दिल्ली की संसद जितना है गांव की संसद का महत्व
यूनुस खान पर अंपायर को धमकाने का आरोप, जुर्माना

लाहौर। फैसलाबाद में जारी पाकिस्तान कप के दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज यूनुस खान पीसीबी डोमेस्टिक कोड के लेवल 2 नियम का उल्लंघन करने पर 50 प्रतिशत मैच फीस काटने का जुर्माना लगाया है।
नया रायपुर में खड़े हाईवा से भिडी तेज रफ्तार कार, 3 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के राखी थानांतर्गत नया रायपुर उपरवारा में विवाह समारोह से लौट रहे तेज रफ्तार आईटेन कार रोड किनारे खड़े हाईवा के साथ भिड़ गया। जिसमें कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
इब्राहिम एफेले चोटिल, आठ माह के लिए हो सकते हैं मैदान से दूर

लंदन। स्टोक सिटी फुटबाल क्लब के मिडफील्डर इब्राहिम एफेले चोटिल हो गये हैं। उन्हें घुटने में चोट लगी है। जिसके कारण इब्राहिम आठ माह के लिए खेल से बाहर हो सकते हैं।
इक्वाडोर भूकंप में अब तक 647 की मौत, हजारों लापता

इक्वाडोर। पिछले दिनों इक्वाडोर में आए शक्तिशाली भूकंप में अब तक मृतकों की संख्या बढक़र 647 हो गई है, जबकि 12,500 लोग घायल हैं। राष्ट्रपति राफेल कोरिया ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा कि अभी 130 लोग लापता हैं और 26,091 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।