
उदयपुर। राजस्थान में सत्ता से बेदखल हुई कांग्रेस में नए परिवर्तन के साथ साथ नई राजनीति के संकेत दिखाई देने लगे है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कद्दावर नेता डॉ. जोशी के राजस्थान में एक बार फिर से सक्रिय होते ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने हाथ मिला लिया है।