
वापी। वापी शहर के डुंगरी फलिया में शुक्रवार दोपहर भंगार गोदाम में भीषण आग लगने से हडकंप मच गया। आग की भीषणता को देखते हुए मौके पर पहुंचे डीएसपी कुंडलिया ने ब्रिगेड कॉल घोषित कर दिया। जिसके बाद पूरे जिले से दमकल की गाडिय़ां आग को काबू पाने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई। आग को काबू करने में वापी सहित संघ प्रदेश की बड़ी कंपनियों से भी दमकल की गाडिय़ां बुलानी पड़ी थी।