Home Blog Page 6401

नौसेना के जहाज आईएनएस निरीक्षक में विस्फोट

oxygen cylinder explosion on board indian navy ship injures 3 soldiers
oxygen cylinder explosion on board indian navy ship injures 3 soldiers

मुंबई। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस निरीक्षक में एक ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट के कारण कम से कम तीन नाविकों के घायल होने के समाचार हैं। उनमें से एक को इस हादसे में अपना पैर गंवाना पड़ा है।

कुछ यूं मिले नरेन्द्र मोदी से नरेन्द्र मोदी

narendra modi wax mannequin
narendra modi wax mannequin

नई दिल्ली। मैडम तुसाद संग्रहालय में लगने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोम का पुतला बन कर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री का यह पुतला उन्हे दिखाने के लिए दिल्ली लाया गया है।

सिक्कों से तुलकर फंसे केशव प्रसाद मौर्य, बोले अब नहीं होगी गलती

case filed against uttar pradesh bjp president Keshav Prasad Maurya for misuses of coins
case filed against uttar pradesh bjp president Keshav Prasad Maurya for misuses of coins

कानपुर। सिक्कों से तौले जाने के बढ़ते मामले को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गलती मानते हुए कहा कि अब दोबारा भविष्य में गलती नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र करने में इस तरह की गलती हो गई है। भारतीय मुद्रा का हम सभी लोग सम्मान करते है और कार्यकर्ताओं को भी हिदायत दे दी गई है कि ऐसे कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखें।

दरअसल मंगलवार को शहर के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को नौबस्ता में सिक्कों से तौल स्वागत किया था। जिसके बाद से ही मामला तूल पकड़ने लगा।

सुबह होते ही सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने कोतवाली में लिखित तहरीर दे दी। जिस पर एसएसपी शलभ माथुर ने सीओ क्राइम को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए। यही नही कांग्रेस कमेटी भी इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वकीलों से सलाह करने में जुट गई।

कोतवाली में तहरीर दिए जाने की खबर लगते ही प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सिक्कों से तौला जाना गलत है। भारतीय मुद्रा का सभी देशवासियों को सम्मान करना चाहिए। कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र करने में मुझसे गलती हो गई है। जो दोबारा भविष्य में कभी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकताओं को भी आगाह कर दिया गया है कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम नहीं होने चाहिए। अगर कोई इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता है तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सजा तो मिलनी ही चाहिए

प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर देने वाले सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता का कहना है कि केशव प्रसाद मौर्य भले ही सार्वजनिक रूप से गलती मान चुके हो। लेकिन उन्हें भारतीय मुद्रा के अपमान में सजा तो मिलेगी ही। तहरीर के आधार पर पुलिस अपना काम कर रही है और दोषी पाए जाने पर कोर्ट से सजा मिलना तय है।

आॅडियो वायरल : विधायक अनीता सिंह पर बीडीओ को धमकाने का आरोप

BJP MLA Anita Singh threaten BDO, Audio tape gone Viral
BJP MLA Anita Singh threaten BDO, Audio tape gone Viral

भरतपुर। जिले भर में 2 दिन से एक ऑडियो वायरल हुआ जिसके चलते राजनीतिक क्षेत्र में खलबली मची हुई है। इस ऑडियों में नगर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक अनीता सिंह डीग पंचायत समिति के विकास अधिकारी होतीलाल जांगिड को धमका रही हैं। हालांकि ऑडियों वायरल होने के बाद विधायक अनीता सिंह इन आरोपों को सिरे से नकार रही हैं।

केजरीवाल की नौकरशाहों को चेतावनी, राजनीति करनी है तो चुनाव में आएं

kejriwal
नई दिल्ली। कभी खुद नौकरशाही से जुड़े रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के नौकरशाहों को निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ राजनीति करने का आरोप लगाते हुए चुनावी मैदान में आने की चुनौती दी है। अरविंद केजरीवाल ने बाबुओं को चेतावनी देते हुए कहा कि उनसे पंगा ना लें क्योंकि दिल्ली में उनकी सरकार 10-15 साल के लिए रहने वाली हैं।