
मुंबई। दिल्ली में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म सुल्तान की शूटिंग कर रहे एक्टर रणदीप हुड्डा के पेट में अचानक दर्द हुआ और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि रणदीप को अपेंडिक्स के दर्द के कारण फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।