
इंदरगढ़/दतिया। ग्राम पडरी में दो लोगों ने एक महिला को घर के अंदर किसी बहाने से बुलाया और उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कृत्य कर दिया। उसके बाद उक्त महिला को धमकी दी की किसी से कहा तो जान से मार देगें।

पटना। बिहार, झारखंड समेत पूर्वी और उत्तरी भारत के कई क्षेत्रों में बुधवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। पटना व रांची में भी भूकंप के झटके लगने से लोगों में अफरातफरी फैल गई। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

शिमला। शिमला के मैहली इलाके में एक इंजीनियरिंग छात्र की रहस्यमय हालत में मौत हो गई है। इस छात्र की मौत एक इमारत की पांचवी मंजिल से गिरने के कारण हुई।

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा हबीबगंज रेल्वे स्टेशन के समीप उद्घाटित ब्रिज का ’सावरकर सेतु‘ नामकरण किए जाने पर आपत्ति लेते हुए कहा है कि ऐसा कर मुख्यमंत्री ने अपनी मनुवादी विचारधारा का परिचय देते हुए बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है।

नई दिल्ली। शिवसेना ने केंद्रीय सड़क और भूतल व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से सड़क और एक पार्क का नाम बाला साहब ठाकरे के नाम पर रखने की मांग की है।