
धमतरी। सिहावा क्षेत्र के ग्राम एकावरी में प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक द्वारा मासूम बच्चों के साथ अनैतिक कार्य किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरु और शिष्य के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है, घटना की शिकायत के बाद आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।