
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी अफवाह सुनने को मिल रही थी कि करीना कपूर खान शायद प्रेग्नेंट हैं। एक मैगजीन के अनुसार करीना को कुछ समय पहले एक बांद्रा के सीताराम मेडिकल सेंटर में एक गायनेकोलॉजिस्ट के पास सोनोग्राफी कराने जाते देखा गया। उसके बाद से यह खबर आग की तरह फैल गई कि सैफ और करीना की जिंदगी में शायद नन्हा मेहमान आने को है।