Home Blog Page 655

एनटीपीसी हादसे के घायलों से मिले योगी आदित्यनाथ

UP CM Yogi Adityanath Meets Those Injured in Rae Bareli NTPC  boiler explosion
UP CM Yogi Adityanath Meets Those Injured in Rae Bareli NTPC boiler explosion

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मॉरिशस दौरे से लौटे, जिसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल, किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज और पीजीआई का दौरा कर रायबरेली जिले के ऊंचाहार में नेशनल थर्मल पॉवर कार्पोरेशन हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। हादसे के समय योगी मॉरीशस में प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में शामिल होने गए थे।

लाभ के पद पर बैठे मंत्रियों को हटाएं प्रधानमंत्री : कांग्रेस

Congress demands PM dismiss senior ministers for allegedly holding office of profit

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि वह कब कथित रूप से लाभ के पद पर बैठीं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा व विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री एमजे अकबर को मंत्रिमंडल से निष्कासित करेंगे।

फिल्म जगत में अड़ियल रह पाना कठिन : कंगना रनौत

Kangana Ranaut: Being an outsider in the film industry, it becomes difficult to remain headstrong
Kangana Ranaut: Being an outsider in the film industry, it becomes difficult to remain headstrong

नई दिल्ली। अपनी मुखर प्रतिक्रियाओं के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि बॉलीवुड में अड़ियल रह पाना काफी मुश्किल है, क्योंकि यहां आपको लोग कमजोर महसूस कराने का प्रयास करते रहते हैं। कंगना ने कहा कि वह इन सब से लड़ना जारी रखेंगी।

कांग्रेस ‘दीमक’ की तरह, इसे हटाया ही जाना चाहिए : मोदी

Himachal polls: Congress is like 'termites', must be removed, says PM Modi
Himachal polls: Congress is like ‘termites’, must be removed, says PM Modi

कांगड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस की तुलना ‘दीमक’ से की और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को यहां से निकाल बाहर करना चाहिए। कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चांबी में एक चुनावी सभा में मोदी ने कांग्रेस को नोटबंदी की आलोचना के लिए आड़े हाथ लिया।

सेना की एंबुलेंस लेकर भागा जवान कानपुर में पकड़ा गया

jawan steals army ambulance from allahabad, nabbed in Kanpur
jawan steals army ambulance from allahabad, nabbed in Kanpur

कानपुर/इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के कैंट इलाके में सेना के अस्पताल से सेना की एंबुलेंस लेकर भागे जवान को पुलिस ने कानपुर के सचेंडी में गिरफ्तार कर लिया। लद्दाख में तैनात पकड़े गए सेना के जवान से पुलिस और सैन्य अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उस पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का शक है।