Home Blog Page 6662

खूब खेलें होली, केमिकल रंगों से रहें सावधान

beware synthetic holi colours can cause skin, eye problems
beware synthetic holi colours can cause skin, eye problems

लखनऊ। रंगों के त्योहार होली की बहार है। हर तरफ उल्लास का वातावरण है। बाजारें रंगों, गुलाल एवं खाने-पीने की चीजों से सज गया है। होली में खूब रंग खेले, खूब गुलाल उडाएं परन्तु बाजार में सजे केमिकल वाले रंगो से बचें क्योकि यह रंग आपकी होली को बेरंग कर सकते हैं।

खान विभाग महाघूसकांड मामला में एक अप्रेल को होगी चार्ज बहस

Mines bribery scam

उदयपुर। खान विभाग महाघूसकांड मामले में अगली सुनवाई 1 अप्रेल को होगी। इस दिन आरोपियों के खिलाफ तय किए गए आरोप पर बहस चार्ज होगा साथ ही अभियोजन पक्ष को कहा गया है कि प्रमुख शासन सचिव खान विभाग के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पेश करे।

राजस्थान में एलईडी बल्ब वितरण की अंतिम तिथि 31 मार्च

March 31 deadline for distribution of LED bulbs in rajasthan
March 31 deadline for distribution of LED bulbs in rajasthan

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की पहल पर ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई एलईडी बल्ब वितरण योजना को आशातीत सफलता मिली है। इस योजना के तहत बल्ब वितरण की अंतिम तिथि 31 मार्च है।

आबूरोड में प्रदेश कांग्रेस महासचिव नीरज डांगी का स्वागत

rajasthan state Congress general secretary Neeraj Dangi welcome in Abu Road
rajasthan state Congress general secretary Neeraj Dangi in Abu Road

आबूरोड। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के प्रस्तावित सिरोही जिले के दौरे से पहले प्रदेश महासचिव नीरज डांगी शनिवार को आबूरोड पहुंचे। आबूरोड में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पायलट के 11 अप्रेल के सिरोही जिले में आगमन के तहत डांगी आबूरोड पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश महासचिव डांगी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित जोशी, सेवादल अध्यक्ष सुरेंद्र छावरा, महामंत्री गोपाल शर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सईद पठान, अब्दुल कयुम, सेवादल महासचिव लक्ष्मीकान्त चौहान, सचिव मनीष शर्मा, राजीव मिश्रा, सुनील खोत, गजेन्द्र काग, मोहम्मद फिरोज, कृषि निदेशक राजेन्द्र सैनी, यासिफ पठान, रामस्वरुप कुमावत, वार्ड पंच रणवीर सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।

लोरी जे रॉबिन्सन होगी अमरीका की पहली महिला कमांडर

Lori Robinson to become first woman to lead US combatant command
Lori Robinson to become first woman to lead US combatant command

वाशिंगटन। अमरीका की उत्तर क्षेत्र की सभी सैन्य बलों की कमान संभालने वाली पहली महिला लोरी जे रॉबिन्सन होगी। वर्तमान में रॉबिन्सन वायु सेना अधिकारी है, वे वायु सेना के कई पदों पर रह चुकी हैं।