
नई दिल्ली। देश में बकाया कर की राशि बढ़कर सात लाख करोड़ रुपए हो गई है। आयकर कानून में बकाया वसूली और रिकवरी के स्पष्ट प्रावधानों जैसे बकाएदारों की चल-अचल संपत्ति जब्त करने या बेचने के साथ रिसीवर नियुक्त करने की व्यवस्था के बावजूद बकाए कर में बढ़ोत्तरी को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने अपनी रिपोर्ट में चिंता जताई है।