
मुंबई। जी सिने अवार्डस 2016 में संजय लीला भंसाली की प्रेम कथा पर आधारित ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म की धूम रही और सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की ट्रॉफी सहित इसकी झोली में कई शीर्ष पुरस्कार आए। 11 ट्रॉफी जीतने वाली फिल्म में रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला।