अजमेर की आनासागर झील होगी सबसे सुन्दर
अजमेर। अजमेर शहर की शान ऎतिहासिक आनासागर झील के संरक्षण और विकास सहित सौंदर्यीकरण के लिए राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। अब झील में मलबा डालने, अतिक्रमण करने, पानी को दूषित कर झील को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। ऎसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
छात्रसंघ उद्घाटन में मंत्री देवासी के अलावा जिला प्रमुख भी करेंगी मंच साझा!

सबगुरु न्यूज-सिरोही। राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ के गुरुवार को होने वाले उद्घाटन समारोह में गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सभापति ताराराम माली और भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम के साथ-साथ जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया भी मंच साझा करेंगी। छात्रसंघ कार्यालय के के उद्घाटन समारोह के लिए वितरीत किए गए आमंत्रण पत्र में इन सभी का नाम होना चर्चा का केन्द्र बन चुका है।
संदिग्धों की पहचान के लिए देवबंद में पासपोर्टो का सत्यापन होगा

लखनऊ/देवबंद। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देवबंद क्षेत्र में रहने वाले हर पासपोर्ट धारक की जांच होगी। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस बात के निर्देश दिए हैं कि नए सिरे से सभी पासपोर्ट धारकों का वेरिफीकेशन कराया जाएगा, जिससे यहां रहने वाले संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
नजमुल हसन दोबारा बनेंगे बीसीबी के अध्यक्ष
