Home Blog Page 679

मजेदार जोक्स के लिए क्लिक करे

0
jokes in hindi
jokes in hindi

कोई लड़की ब्यूटीफुल बोलने पर भी तुमको
रिप्लाई नहीं देती तो एक बार उसे
-.-
-.-
आंटी बोल के देखो रिप्लाई तो आएगा
ही साथ ही उसका नेचर भी पता चलेगा
—-

शादीशुदा मर्द कि पहचान
Office जाते हुए उसके हाथ में
Tiffin और लौटते हुए हाथ में
सब्जी का थैला।

.
यही उसका सिंदूर और मंगल सूत्र है
——–

अध्यापक – रमेश घर की परिभाषा बताओ ।

रमेश – जो घर हौसले से बनाये जाते हैं उसे *”हाऊस”* कहते हैं…

जिन घरों में हवन होते हैं उन्हें *”होम”*कहते हैं…

जिन घरों में हवा ज्यादा चलती है उन्हें *”हवेली”*कहते हैं…

जिन घरों में दीवारों के भी कान होते हैं उन्हें *”मकान”* कहते हैं…और

जिन घरों के लोन के इंस्टॉलमेंट भरते-भरते आदमी लेट जाता है
उन्हें *”फ्लैट”* कहते हैं…

और जिन घरों में यह भी न पता हो कि बगल के घर में कौन रहता है
उन्हें *”बंगला”* कहतेहैं।

अध्यापक अभी तक ( I C U ) से बाहर नही आयें हैं ।

शराब के सुरूर में फंदे से झूली विवाहिता

 

woman commits suicides by jumping from 20th floor in Gautam Buddha Nagar

 -नाई थाना क्षेत्र के सीसारमा की घटना

सबगुरू न्युज उदयपुर। शराब के नशे की लत में झगड़े-फसाद और मापपीट के मामले आए दिन सुनने में आते रहते हैं, लेकिन एक मामला ऐसा भी सामने आया है कि शराबी की आदी एक विवाहिता ने रात को खूब शराब पी और सुरूर इतना चढ़ गया कि सुबह पति ने उसे फांसी के फंदे पर लटका पाया। इत्तला पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर आई और शव को फंदे से उतारा व पोस्टमार्टम कार्यवाही पूरी कर उसे परिजनों के सुपुर्द किया।
नाई थाना पुलिस ने बताया कि सीसारमा निवासी रूपली (३८) पत्नी भैरूलाल ने घर पर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि मृतका शराब की आदी थी और रात को शराब पीने के बाद सो गई थी। पति भैरू पास ही के कमरे में सोया था। सुबह देखा तो कमरे की कुण्डी अंदर से बंद थी। इस पर भैरू ने खिड़की में झांका तो अंदर रूपली फंदे से लटक रही थी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आत्महत्या की वजह में यही प्रतीत हुआ है कि अत्यधिक शराब के नशे में विवाहिता फंदे से झूल गई। मृतका का भरापूरा परिवार बताया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक

0

 

Youth commits suicide after killed girlfriend in Varanasi

सबगुरू न्युज  उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र के झूंथरी में एक युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। मृतक मानसिक रूप से परेशानी के चलते दो दिन पूर्व घर से निकला था और बुधवार को जंगल में फंदे से लटका मिला। पुलिस आत्महत्या की आशंका जताते हुए आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है।
जानकारी अनुसार क्षेत्र के झंूथरी फला डडूका निवासी शंकर (42) पुत्र सवाजी मीणा का शव यहां पास ही के जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक शंकर दो दिन पहले घर से निकला था। वह घर नहीं पहुंचा तो घर वलों ने उसका इधर-उधर पता किया, लेकिन नहीं मिला। इस बीच बुधवार को क्षेत्र की एक महिला जंगल में लकड़ी लेने गई थी। उसी ने शंकर को पेड़ पर लटका देखा। उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी। बाद में पुलिस को इत्तला की गई। शव को फंदे से उतारा और अस्पताल की मुर्दाकोठरी मेें ले गए। पुलिस ने सुबह उसका पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया है कि मृतक विवाहित है तथा मजदूरी करता था। उसे पांच से छह बेटे-बेटियां हैं और पत्नी काफी समय से बीमार है। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू की है

चारभुजा में स्कूल बस पलटी, एक छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत

0


-8 से ज्यादा मासूम घाय, दो की हालत नाजुक

-महाप्रज्ञ एकेडमी की है स्कूल बस

जिले के मानावतों का गुड़ा के पास सुबह हुआ हादसा

सबगुरू न्युज  उदयपुर। राजसमंद जिले के चारभुजा थानान्तर्गत मानावतों का गुड़ा के पास एक प्राइवेट स्कूल की बस पलटने से एक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ बच्चे घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद घटना स्थल से लेकर चारभुजा अस्पताल तक विलाप मच गया और बड़ी तादाद में बच्चों के परिजन वहां पहुंच गए। आक्रोशितों ने हाइवे जाम कर दिया।
पुलिस के अनुसार महाप्रज्ञ एकेडमी चारभुजा की स्कूल बस केलवाड़ा व झीलवाड़ा की तरफ से 20 छात्र-छात्राओं को लेकर मेवाडिय़ा चौराहा चारभुजा की तरफ स्कूल जा रही थी। बस जैसे ही मानावतों का गुड़ा के टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी स्टेरिंग फेल हो गया। इस पर मिनी बस के चालक ने अचानक बस का बे्रक लगाया, जिससे बस बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में सुथारों की भागल (चारभुजा) निवासी गौरव (९) पुत्र महेन्द्र माली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दूसरी कक्षा का छात्र था। गंभीर घायलों में दो की हालत अत्यन्त नाजुक है, जिनमें महेश पुत्र शंकर तिवाड़ी निवासी सैवन्त्री को अनंता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा है और हालत चिंताजनक बताई गई है। महेश नौवीं कक्षा का छात्र है। चौथी कक्षा का छात्र सैवंत्री निवासी हितैष (10) पुत्र रामलाल तिवारी भी गंभीर घायल हो गया, जिसे भी चारभुजा अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवा आरके जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा आधा दर्जन से ज्यादा बच्चों का चारभुजा अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद कुंभलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक चंदनसिंह महेचा, चारभुजा थाना प्रभारी गिरधारीलाल मेनारिया मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक का शव चारभुजा अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारभुजा में उपचार कराया गया।


ये बच्चे भी हुए बुरी तरह जख्मी
दुर्घटना में सेवंत्री निवासी हर्ष (15) पुत्र चन्द्रप्रकाश, हट्टाजी का गुड़ा निवासी पुष्पेंद्र (5) पुत्र गोपीलाल मेघवाल, कसार निवासी प्रतीस (15) पुत्र भूपेंद्र दवे, चारभुजा निवासी सागर (10) पुत्र किशनलाल पंचोली, झीलवाड़ा निवासी रणजीतसिंह (10) किरणपालसिंह गहलोत, चारभुजा निवासी भावेश (13) पुत्र राजू वैष्णव घायल हो गए।
मार्ग जाम, सब तरफ विलाप
स्कूल बस के चालक की लापरवाही के कारण हुए हादसे और मासूम छात्र की मौत और कईयों को गंभीर चोट से यहां अभिभावकों में विलाप मच गया। हादसे की सूचना पर कई लोग मौके पर पहुंच गए और कई अपने लाड़ले की सलामती के लिए आरके हॉस्पीटल और अन्य निजी अस्पताल पहुंच गए। इधर, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भारी आक्र्रोश जताते हुए मुख्य हाइवे को जाम कर दिया। इस कारण वाहनों की कतारें लग गई। आक्रोशितों को शांत कराने और अवरुद्ध मार्ग को सुचारू करने के लिये पुलिस अधिकारी मय जाप्ते के वहां पहुंचे। सुबह करीब साढ़े आठ और नौ बजे के बीच हुए हादसे के बाद से दोपहर तक रोड जाम था। रूट बंद होने से कई वाहन वहीं थम गए और बसों में बैठे लोग भी जाम में फंस गए।
ट्रक से बचाव में पलटी बस
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इस घटना में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही रही है। इसको लेकर अभिभावकों ने भारी आक्रोश जताया। इधर, चालक द्वारा पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक बस का स्टेयरिंग अचानक जाम हो गया और अचानक सामने से ट्रक आता दिखा। ट्रक से टकराने से बचाव के प्रयास में एकदम बे्रक लगाए, जिससे उसका बस पर नियंत्रण नहीं रहा और बस बीच सड़क पर बांई तरफ पलट गई। बताया गया है कि यह बस नियमित रूप से चारभुजा और आस पास के गांवों के बच्चों को स्कूल लाना-ले जाना करती है।

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं लोकि का जूस, जाने फायदे

advantages of gourd juice for health

हमनें अक्सर देखा हैं की बच्चे लौकी का नाम सुनते ही छिड़ने लगते हैं। कई लोगों को लौकी के नाम से ही नफरत होती हैं। लेकिन दादी नानी हमेशा कहती आयी हैं की लौकी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। अगर हम रोजाना लौकी का सेवन करेंगे तो कोई भी बीमारी होने का खतरा नहीं रहेगा। आपको बताते हैं लौकी खाने के फायदे उसके बाद कभी मना नहीं करेंगे लौकी खाने से….

केला खाएंगे तो खुद जान जाएंगे इसके फ़ायदे

1.  सुबह 1 ग्लास लौकी का जूस पीना फायदेमंद होता है। इससे बालों का असमय सफेद होने की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है।
2. भागदौड़ भरी जिदंगी में काम के टेंशन से बच पाना मुश्किल है। साथ ही खराब खानपान इसे दुगना कर देती है। लौकी में मौजूद पानी की मात्रा बॉडी को रिफ्रेश रखने का काम करती है, जिससे तनाव में राहत मिलती है,  कई सारे न्यूट्रियेंट्स शरीर को अंदरूनी रूप से स्ट्रांग रखते है,   जिससे तनाव और चिंता जैसी प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है।

गुणों की खान है फलों और सब्जियों के छिलके

3.कब्ज जैसी समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए लौकी खाना बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमे मौजूद फाइबर पेट की अंदरूनी सफाई करता है। साथ ही एसिडिटी की प्राब्लम होने पर लौकी का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है|
4. लौकी खा कर शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। साथ ही इसका जूस पेशाब करते समय हो रहे जलन की समस्या को दूर करता है|
5 .  लौकी का जूस पेट की अंदरूनी सफाई करता हैं, जिससे चेहरे पर धूप, धूल और पोल्यूशन से होने वेल कील-मुहांसे से छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा खूबसूरत और कोमल बनी रहती है।

अंगूर और रेड वाइन के फायदे जान आप हो जाएंगे हैरान

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE