
नई दिल्ली। लश्कर-ए-तोयबा की एजेंट इशरत जहां के मुड़भेड़ मामले में पूर्व गृह सचिव जी. के. पिल्लई ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि यूपीए सरकार के तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम ने 2009 में केंद्र सरकार का हलफनामा बदलवा दिया था। इसके पीछे उनका मकसद इशरत के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा से जुड़े होने की सच्चाई को दबाना था।