
सूरत। पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) और सरकार के बीच समझौता करने के लिए मैदान में उतरे पोरबंदर के सांसद विट्ठल रादडिय़ा ने शनिवार को दावा किया कि आंदोलन समझौते के ट्रेक पर है। हार्दिक की ओर से रखे गए 35 में से 27 मुद्दों पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई है। बाकी मुद्दों पर भी जल्द समझौता हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हार्दिक को भी जेल से बाहर लाने का सरकार प्रयास करेगी।