Home Blog Page 6836

बीयर भरा ट्रक पलटा, एक साइकिल सवार बालक की मौत

beer truck accident in bharuch
beer truck accident in bharuch

भरुच। महाराष्ट्र से विदेशी शराब लेकर गुजरात में आ रही एक ट्रक राजपीपला के पास लीमटवाडा गांव के पास पलट गई। ट्रक पलटने से ट्रक में लदी तीस लाख रुपए कीमत की दो हजार बीयर की पेटी सड़क पर बिखर गई।

पलटने से पहले ट्रक चालक ने सायकिल पर सवार होकर जा रहे दो बालको को भी अपने चपेट में ले लिया जिसमें से एक बालक की मौत हो गई। दूसरे बालक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीयर लदी ट्रक में बैठा एक सिपाही भी घायल हो गया। बालक व सिपाही को इलाज के लिए बड़ोदरा रेफर किया गया।

मिली खबर के अनुसार राजपीपला के पास लीमटवाडा गांव के पास महाराष्ट्र से लाई जा रही शराब लदी ट्रक के पलट जाने से बीयर का जत्था सड़क पर बिखर गया। ट्रक चालक ने नान रायपुरा गांव के दो बालक आशिष बसावा व मितुल बसावा जो साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे को अपनी चपेट में ले लिया।

इसमें आशिष बसावा की मौत हो गई। ट्रक में बैठा सिपाही धवल पटेल भी ट्रक पलटने से घायल हो गया। बालक मितूल बसावा व सिपाही को इलाज के लिए बड़ोदरा भेजा गया। घटना की प्राथमिकी राजपीपला पुलिस ने दर्ज की। उल्लेखनीय है कि गांधी के गुजरात में नशाबंदी है मगर नशाबंदी का कानून सिर्फ कागजों पर ही दिख रहा है।

आस्ट्रेलियाई रनर पेट फार्मर का नवसारी में स्वागत, भारत को कहा सहिष्णु देश

Australian runner pat farmer says India is tolerant country
Australian runner pat farmer says India is tolerant country

नवसारी। स्पीरीट ऑफ इंडिया के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक दौड़ लगाने निकले आस्ट्रेलिया के पूर्व सांसद व मेरेथोन रनर पेट फार्मर रविवार अलसुबह अपने दल के साथ नवसारी जिले के वाघलधरा पहुंचे। जहां जिला कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पेट फार्मर का राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर जगह जगह स्वागत किया गया।

देशद्रोहियों का समर्थन करने वाले माफी लायक नहीं : इंद्रेश कुमार

rss leader Indresh Kumar
rss leader Indresh Kumar

सिलवासा/वापी। दादरा नगर हवेली के रांधा गांव पधारे आरएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने कहा कि देशद्रोह एवं राष्ट्र के विरोधियों का साथ देने वाले देशभक्त नहीं हो सकते हैं।

डाक्टरों की सलाह के बाद हार्दिक ने पानी पीना शुरू किया

weak hardik patel has juice in hospital
weak hardik patel has juice in hospital

सूरत। राजद्रोह के मामले में न्यायिक हिरासत में कैद और तीन दिन से अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल ने बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सकों की सलाह के बाद शनिवार सुबह से पानी पीना शुरू कर दिया है।

श्रीमदभगवत कथा की पूर्णाहुति, संत रामानंद को दी श्रद्धांजलि

0

gita satsang bhawan pali shrimad bhagwat katha

पाली। पाली के गीता सत्संग भवन में ब्रहमलीन संत श्रीश्री 1008 रामानंद महाराज की तृतीय पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में चल आयोजित श्रीमदभगवत कथा का सोमवार को विविधवत समापन हुआ।

श्रीमदभगवत कथा के अंतिम दिन पंडित सुरेन्द्र कुमार शाष्त्री ने कथा के महात्म्य के बारे में बताते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन में एक बार अवश्य रुप से श्रीमदभगवत कथा करानी चाहिए एवं कथा का श्रवण भी करना चाहिए। राजा परीक्षित ने शुकदेव महाराज से कथा सुनी एवं उनके जीवन के प्रसंगों को बताया। भगवान श्यामसुन्दर की सुदामा से मित्रता, गुरु संदीपनि के आश्रम में मिलन,शिक्षा आदि के प्रसंग पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

चले श्याम सुन्दर से मिलने सुदामा, अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो दर
पे सुदामा आया हुआ है, राधारानी की जय महारानी की जय, जय गोविन्दा जय गोपाला

जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भगवान श्रीकृष्ण जव उद्धव को अपना दूत बनाकर ब्रज भेजते हैं और उद्धव वहां जाकर मनसुखा गोपियों को समझाते हैं वहां की बात आकर पुनः वताते हैं तब भगवान श्यामसुन्दर उद्धव को कहते हैं हे उद्धव अब तुम भक्ति करो और मुझे अवतार बदलना पड़ेगा, उद्धव कहते हैं कि हे भगवान मेरा क्या होगा। भगवान श्रीकृष्ण उद्धव को दिव्य ज्ञान देते हैं और वह बद्रिकाश्रम चले जाते है।

संतो ने दी स्वामी रामानंद को श्रद्धांजलि

gita satsang bhawan pali shrimad bhagwat kathaगीता सत्संग भवन के संस्थापक स्वामी रामानंद को संतों ने भावपूण्र श्रद्धांजलि दी। संतों ने उनके ज्ञान भक्ति के बारे में उपस्थित श्रद्धालुओं को बताया। इस अवसर पर गीता भवन के गादीपति स्वामी प्रेमानंद, स्वामी अंकुशपुरी, साक्षी गोपालानंद, शाश्वतानंद, चिन्मयानंद, संत श्रवणराम, नारायानंद गिरी, संत जीवाराम आदि ने भी अपने भाव व्यक्त किए। संतों ने स्वामी रामानंद की समाधि के दर्शन करकिए एवं उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पूर्णाहुति के वाद सभी श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर राजकुमार चांदवानी, नरेन्द्र छुगानी, जगन्नाथ शर्मा, प्रदीप छुगानी, रामजीवन तापडि़या, भंवरसिंह भाटी, भंवरलाल अरोड़ा, शीतलदास पमनानी, जसराज पुरोहित, श्रवणसिंह चौहान, गोविन्द छुगानी, आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।