Home Blog Page 6835

फाल्गुनी खाटूश्याम मेले में वीआईपी दर्शन नहीं होंगे

Khatu shyam Falguni Satrangi Mela 2016
Khatu shyam Falguni Satrangi Mela 2016

सीकर। जन जन की आस्था खाटूश्याम बाबा के वार्षिक फाल्गुन मेले में इस बार भक्तों की सुविधा के लिए वीआईपी दर्शनों की व्यवस्था नहीं होगी। सभी भक्त पंक्ति बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे।

स्कूल और अस्पताल के पास नहीं लगेंगे मोबाइल टावर

no mobile towers near Schools and hospitals in rajasthan
no mobile towers near Schools and hospitals in rajasthan

जयपुर। राजस्थान में अब स्कूल, अस्पतालों आदि के 15 मीटर के दायरे में मोबाइल टावर नहीं लगाए जा सकेंगे। सरकार ने राजस्थान टेलिकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर पॉलिसी बनाई है और इसी में यह प्रावधान किए हैं।

मधुबाला ने रूपहले पर्दे को अपनी दिलकश अदाओं से सजाया

death anniversary : Madhubala decorated silver screen with her savory signature gestures
death anniversary : Madhubala decorated silver screen with her savory signature gestures

मुंबई। बॉलीवुड में मधुबाला को एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में याद किया जाता जिन्होंने अपनी दिलकश अदाओं और दमदार अभिनय से लगभग चार दशक तक सिने प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।

नीरजा ने पहले वीकेंड में की कुल 22 करोड़ की कमाई

box office : neerja mints over Rs 22 crore in opening weekend
box office : neerja mints over Rs 22 crore in opening weekend

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म ‘नीरजा’ ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 22 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

हरियाणा में जाट आंदोलन के चलते राजस्थान में फंसे सूरत के 150 ट्रक

Jat agitation in Haryana

सूरत। हरियाणा में आरक्षण की माग कर रहे जाट समुदाय के हिसंक विरोध प्रदर्शन के कारण सूरत के कपड़ा बाजार को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। पिछले गुरुवार से कपड़ा व्यापारियों ने बुकिंग बंद कर दी है साथ ही परिस्थिति को देखते हुए कई ट्रक चालकों ने ट्रकें राजस्थान में ही रास्ते में रोक दी हैं।

कपड़ा बाजार के सूत्रों के अनुसार सूरत से हरियाणा के लिए प्रतिदिन लगभग 40 ट्रकें निकलती हैं, जिनमें कि करोड़ों रुपए के कपड़े होते हैं। इन दिनों लग्नसरा की सिजन के कारण व्यापारियों के पास अच्छे ऑर्डर होने से ट्रान्सपोर्टर्स के पास भी बडी संख्या में पार्सल हैं, लेकिन हरियाणा की हड़ताल के कारण व्यापार चौपट होता नजर आ रहा है।

वहां जाट समुदाय आरक्षण की मांग को लेकर सड़को पर उतर आया है। हिसंक प्रदर्शन के कारण अन्य राज्यों से जाने वाले वाहन सुरक्षा कारणों से रास्ते में ही रोक दिए गए हैं। सूरत से जाने वाले ट्रान्सपोर्ट के लगभघ 150 ट्रक रास्ते में ही रोक देने पड़े हैं। इस कारण ट्रान्सपोर्टर्स को प्रतिदिन बड़ा नुकसान हो रहा है। साथ ही डि़लीवरी यदि देरी से हुइ तो व्यापारियों को ऑर्डर रद्द होने का भय सताने लगा है।

सूरत टैक्सटाइल ट्रान्सपोर्ट गुड्स एसोसिएशन के प्रमुख युवराज देसले ने बताया कि हरियाणा में हड़ताल के कारण 150 ट्रके मार्ग में ही रोक दी गई है और व्यापारियों तथा ट्रान्सपोर्टर्स को बड़ा नुकसान हो रहा है।