
चीन में राष्ट्रगान के अपमान पर हो सकती है सजा

दाल का जायका बढ़ाने के लिए उसमे डाले कद्दू

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE
कद्दू तड़का दाल बनाने की विधि बहुत ही आसान है। चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने की विधि….
गर्मी में पोटैटो कैनेपी के साथ किटी पार्टी का लें मजा
सामग्री-
तुअर दाल – 1/4 कप
मसूर दाल – 1/4 कप
मूंग दाल – 1/4 अदरक – 1 इंच
पीसा हरी मिर्च – 2
दालचीनी – 1 इंच पीस
तेज पत्ते टमाटर – 2
कद्दू – 250 ग्राम बारीक कटी
नमक- स्वादअुनसार
हल्दी पावडर
छौंकने की सामग्री-
घी – 1 चम्मच
लहसुन – 3, 4
जीरा – 1 चम्मच
लाल मिर्च – 2 सूखी
विधि –
सबसे पहले सभी सामग्रियों को कुकर में डालकर 2 कप पानी और नमक के साथ गैस पर दो सीटी आने तक पका लें।
उबालते समय छौंकने वाली सामग्रियां ना डालें।(VIDEO: भारत में मिला 10वा अजूबा यह बच्चा झटपट देता है जवाब) जब दाल पक जाए तब उसे किसी दूसरे बरतन में निकालें।
अब तड़का तैयार करने के लिए एक छोटे पैन में घी गरम करें।(VIDEO: बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस जो पीती है सिगरेट) फिर उसमें जीरा, लहसुन और लाल मिर्च डालें। इसे कुछ देर के लिए रोस्ट करें, फिर दाल में तड़का लगा दें।
अब आपकी दाल तैयार है, इसे गरम गरम चावल या रोटी के साथ सर्व करें।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE
RASHIFAL 1 NOVEMBER 2017 जानें अपना बुधवार का राशिफल और शुभ संयोग

बुधवार, राशिफल नवम्बर 1 NOVEMBER 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।
HOT NEWS UPDATE आने वाली है इस साल की सबसे अच्छी फ़िल्म..
वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवारजन, स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखिएगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है।
HOT NEWS UPDATE अभिनेत्री राधा सिंह मौत के वक्त थी गर्भवती थी जाने इनकी मौत का राज इस वीडियो में
मिथुन राशि :- व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।
HOT NEWS UPDATE स्कूल से आ रही लड़की का रेप किया चार लड़को ने
कर्क राशि :- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों के अपर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
HOT NEWS UPDATE चेहरे से हटाए दाग धब्बे अपनाये ये नुस्खा
सिंह राशि :- आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से सम्बंधित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संकटजनक विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर संयम बरतिएगा।
HOT NEWS UPDATE Sanjay dutt ने कॉल पर की डॉन से बात देखिये इसके सबूत
कन्या राशि :- आपको आज अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान रखना होगा, वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।
HOT NEWS UPDATE सलमान खान ने चुप किया अम्बानी को
तुला राशि :- आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेष रूप से मना सकते हैं। परिवारजनों के साथ सामाजिक हेतु से बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।
HOT NEWS UPDATE ऐसे लोग जिन्होंने दे दी जान अपने देश क़े लिए
वृश्चिक राशि :- शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप व्यग्र रहेंगे। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है। परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।
HOT NEWS UPDATE ऐश्वर्या राय बच्चन ने माँगा तलाक आखिर क्यों देखिये
धनु राशि :- आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।
HOT NEWS UPDATE The great khali ने होटल में घुस कर विदेशी पहलवान को मारा
मकर राशि :- आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगड़े-टंटे के अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा।
HOT NEWS UPDATE दिव्या भारती की अंतिम वीडियो
कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।
HOT NEWS UPDATE इस ऐक्टर ने क़र दी बाहुबली 2 की इंसल्ट देखें इस वीडियो में..
मीन राशि :- नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
HOT NEWS UPDATE सलमान खान की आने वाली है 7 फिल्में जो मचा देगी धूम..
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News
पकवानों की महक, दिव्यांगों के कौशल के साथ ‘शरद रंग’ विदा

सबगुरु न्युज उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में स्थित लोक कला एवं ग्रामीण परिसर ‘‘शिल्पग्राम’’ में पश्चिम क्षेेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से चल रहे पांच दिवसीय विशेष उत्सव ‘‘शरद रंग’’ व फूड फेस्टिवल का समापन रविवार को हुआ। पांच दिन के उत्सव में एक ओर जहां आठ राज्यों के पाक शिल्पियों के बनाये व्यंजनों की महक फिजां में घुली, वहीं आखिरी शाम दिव्यांग बालकों का व्हील चेयर पर हतप्रभ कर देने वाला कला कौशल रोमांचित कर गया। गुलाबी सर्दी का अहसास कराती रविवार की रात में शास्त्रीत्व के रंग में सजी सामयिक नृत्य प्रस्तुतियों के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से ऊष्मित सा कर दिया।
मुक्ताकाशी रंगमंच पर विशेष कला प्रस्तुति में सर्वप्रथम अन्वेषणा सोसायटी नई दिल्ली के कलाकारों की प्रस्तुति रही। संगीता शर्मा के नेतृत्व में आये इस दल ने महाभारत पर आधारित ‘‘अतिरथी’’ का प्रस्तुतीकरण प्रभावी ढंग से किया। दक्षिण भारत की मार्शल आर्ट लिरी पयट्टू, आॅडीशा का छाऊ तथा कत्थक जैसी शास्त्रीय कला के त्रियुग्म से सजी इस प्रस्तुति में महाभारत के युद्ध में कर्ण और अर्जुन के निर्णायक युद्ध के पाश्र्व की मनः स्थिति का चित्रण कलात्मक ढंग से किया गया। पं. नरेन्द्र शर्मा की शिष्या और नृत्य नाटिका के वरिष्ठ कलाकार पं. उदय शंकर की अनुयायी संगीता शर्मा द्वारा परिकल्पित इस प्रस्तुति में कौरवों की ओर से युद्ध करने वाले कर्ण को जहां एक वीर योद्धा बताया वहीं पांडव सेना की बागडोर धनुर्धर अर्जुन के हाथ में थी। दोनों कुंती पुत्र थे पर एक दूसरे के विरुद्ध लड़े। ऐसे में कंुती की मन की स्थिति को नृत्य रचना में श्रेष्ठ व भाव पूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया। युद्ध के दृश्यों में मार्शल आर्ट का प्रयोग सभी को रोमांचित कर गया। प्रस्तुति में स्वयं संगीता शर्मा, सुभाशीष डे, केरोलीना प्रदा, अदिती चटर्जी, उमेश बिष्ट, साक्षी जूयल, तुशार यादव, प्रज्ञा मट्टा, व पुनीत गंगानी ने अपने नृत्याभिनय से समां सा बांध दिया। प्रस्तुति में प्रकाश व्यवस्था अतुल मिश्रा की थी तथा संगीत रचना जीवेश सिंह की थी।

इसके बाद नई दिल्ली की संस्था वी आर वन ट्रस्ट से आये दिव्यांग कला साधकों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को हतप्रभ कर दिया। वी आर वन के हसनेन की अगुवाई में दिव्यांग कलाकारों ने सर्व प्रथम ‘‘डिवीनिटी आॅन व्हील्स’’ के जरिये दर्शकों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके बाद गणपति वंदना में ईश स्तुति की गई। मुक्ताकाशी रंगमंच की दर्शक दीर्घा में मौजूद कला प्रेमी उस समय आश्चर्य चकित रह गये जब दिव्यांग कलाकारों ने ‘‘क्लासिकल मूड आॅन व्हील्स’’ में भरतनाट्यम् शैली के तत्वों का प्रदर्शन व्हील्स पर किया। दक्षिण भारतीय शैली के संगीत पर भरत नाट्यम की मुद्राएं व्हील्स पर बनाना तथा उसे एकटक निहारना दर्शकों के लिये एक नूतन अनुभव बन सका। नृत्य की संरचना इतनी बेहतरीन थी कि एक-एक मुद्रा और मूवमेन्ट्स दर्शनीय बन सके। इसके बाद ‘‘न्यू इनोवेटिव्ज इन आर्ट’’ समापन अवसर की बेहतरीन प्रस्तुति बनी। हसनेन के अनुसार इस प्रस्तुति में व्हील्स पर पहली बार ‘‘शिव ताण्डव’’ का प्रदर्शन पहली बार उदयपुर में किया गया। शिव ताण्डव स्रोत ‘‘जटाटवीगलज्लज प्रवाहपावितस्थले गलेवलम्ब लंबितां भुजंगतुंगमालिकाम्….’’ के सुरों पर दिव्यांग कलाकारों ने एक नये जोश खरोश के साथ ‘‘शिव ताण्डव’’ का प्रदर्शन कर दर्शकों को अचम्भित कर दिया तथा समूची दर्शक दीर्घा करतल ध्वनि से गुंजायमान हो उठी। प्रस्तुति में हसनेन, मेन्टोर गीता पुदवल, कोरियोग्राफर गुलशन कुमार के साथ कलाकार अलका शाह, करुणा सरकार, ज्योति, मनीष वर्मा, विजय कुमार, हरबीर सिंह व अर्जन ने अपने जानदार कला कौशल का प्रदर्शन किया।
रविवार के अवकाश के चलते दोपहर व शाम में बड़ी संख्या में लोग शिल्पग्राम पहुंचे व खान-पान का कचोरी, छोले भटूरे, छोले कुलछे, झुणका भाखर, मटका रोटी, लिट्टी चोखा, जलेबा, चन्द्रकला, हबहारी मिठाई, अवधि मिष्ठान्न, वाहिद के बनाये निरामिष (नाॅनवेज) खाने का आनन्द लिया।
टोक्यो के फ्लैट में रखे कोल्ड स्टोरेज कंटेनरों से 9 शव बरामद
