
मुंबई में 3 ओवर ब्रिज बनाएगी भारतीय सेना

प्रेम कुमार धूमल होंगे हिमाचल में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रेम कुमार धूमल को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।
सेक्स सीडी कांड : पत्रकार विनोद वर्मा को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की अदालत में मंगलवार को काफी गहमा-गहमी भरे माहौल में सेक्स सीडी कांड की सुनवाई हुई। वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश भावेश वट्टी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जयपुर जिले के गांव में ट्रांसफार्मर में विस्फोट, 8 की मौत, 15 घायल

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर जिले के एक गांव में मंगलवार दोपहर एक शादी समारोह के दौरान ट्रांसफार्मर में हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारिक रूप से 6 लोगों की मौत और 22 का घायल होना बताया जा रहा है। हालांकि सूत्रों के अनुसार हादसे में मरने वालों की संख्या 9 तक पहुंच गई है और संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
केंद्र सरकार के वार्ताकार से वार्ता नहीं करेंगे कश्मीरी अलगाववादी
