
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रशासनिक लापरवाही से फैले पीलिया के प्रकोप ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी चपेट में ले लिया है। शिमला के भाजपा नेता अशोक सूद की मौत सोमवार शाम चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान हो गई। 60 वर्षीय अशोक सूद कई दिनों से पीलिया से पीडि़त थे।
