
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों को बडी राहत देते हुए नर्सरी दाखिला में मैनेजमेंट कोटा खत्म करने के दिल्ली सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद निजी स्कूलों में मैनेजमेंट कोटा बरकरार रहेगा। मामले की अगली सुनवाई आगामी 18 अप्रेल को होगी।