online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा का मौजूदा शीर्ष नेतृत्व एक बार पुन: भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के निशाने पर है। गोवा में ‘डिफिकल्ट डायलॉग’ सम्मेलन की परिचर्चा में सिन्हा ने नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बिना कहा था, ‘भारत के लोग उन्हें धूल चटा देंगे, आपको सिर्फ अगले चुनावों का इंतजार करना होगा।’
akhil bharatiya kisan sangh national convention to be held on 18-21 February at in Jaipur
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आगामी 18 से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय अधिवेशन में देशभर से 50 हजार से भी अधिक किसान जुटेंगे। किसानों के इस एकत्रीकरण का बीडा भारतीय किसान संघ ने उठाया है। अधिवेशन में किसानों की समस्या, केन्द्र और राज्य सरकारों से अपेक्षा, मांग, अधिकार और किसानों के उन्नयन पर चर्चा होगी।
Brahmakumari Dadi Janki’s 100th birthday celebrations
आबूरोड। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि विश्व की किसी प्रथम आध्यात्मिक विभूति के जन्मशताब्दी महोत्सव का आयोजन आबूरोड में होने से मरूभूमि के गौरव को चार चांद लग गए हैं।
लगभग 140 देशों से हजारों की संख्या में महानुभावों के शांति की खोज में शांतिवन आगमन से न केवल ब्रह्माकुमारी संस्था बल्कि राजस्थान सरकार का भी मान-सम्मान बढ़ा है। प्रदेश के प्रत्येक कोने में सक्रिय इस महान संस्था से विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा रहती है।
मुझे विश्वास है कि दादियों के आशीर्वाद से हमने राजस्थान को आदर्श प्रदेश बनाने की जो कल्पना कर रखी है उस पर अवश्य ही खरे उतरेंगे। कटारिया ने दादी जानकी को जन्मशती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भेंट की।
शताब्दी समारोह के इस सत्र का शुभारंभ रूस से आए गायक अल्बर्ट द्वारा हिन्दी गीत सबका मालिक एक है फिर क्यों बांटा हुआ संसार है… की प्रस्तुति से हुआ।
home minister gulab chand kataria
कॉरपोरेट सेक्टर में देश की प्रथम बैंक प्रमुख एवं वर्तमान में व्यावसायिक बैंकों में घपले रोकने के लिए सरकार द्वारा गठित आयोग की अध्यक्षा रंजना कुमार ने संस्था से पांच वर्षों के जुड़ाव के आधार पर कहा कि ब्रह्माकुमारीज जीवन में सहजता, शांति व संतोष की भावना का संचार करती है।
need to Joint efforts for human rights : Aruna Roy
अजमेर। देश में व्याप्त मानवाधिकार विरोधी वातावरण से लडऩे के लिए सभी संघर्षशील ताकतों व संगठनों को एकजुट किए जाने की आवश्यकता है। यह विचार सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मैग्सेसे पुरस्कार विजेता अरुणा राय पीयूसीएल की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में व्यक्त किए।
farmers honored by cm shivraj singh chauhan, State got Krishi Karman Award for the fourth time
भोपाल। मध्यप्रदेश को चौथी बार खाद्यन्न उत्पादन में शानदार प्रगति के लिए भारत सरकार के प्रतिष्ठित कृषि कर्मण पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल स्थित अपने निवास पर किसान सम्मान समारोह में प्रदेश के किसानों का सम्मान किया।