Home Blog Page 6968

कागज और ऑडियो ने खोला सिरोही में पैसे के प्रवाह का राज!

money
सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिला मुख्यालय पर पिछले दस दिनों में दो बड़ी घटनाएं हुई। इन्होंने सिरोहीवासियों के बीच पिछले पांच सालों में पैदा हुए नव धनाढ्य वर्ग की पैदाइश के पीछे की कहानी, इन्हें मिल रहे राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक मिलीभगत की तस्वीर खोलकर रख दी। सोशल मीडिया में वायरल एक ऑडियो रिकॉर्डिंग और कुछ अखबारों की लीरियों पर चर्चा हो रही है।

लोग में पिछले एक दशक में उभरे नव धनाढ्य वर्ग की ऋणं कृत्वाए घृतं पिबेत की नीति जानकार आश्चर्य से आंखें भी फाड़ रहे हैं तो एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में सामने आए प्रवासी व्यवसायी, स्थानीय व्यवसायी, राजनेता और अधिकारियों के गठजोड़ पर आश्चर्य भी जता रहे हैं। यह गठजोड जिले में संभवतः काले धन को खपाने का एक बडा गठबंधन बन गया है।
आखिर कैसा पैसा लगा सिरोही में
सिरोही जैसी जगह पर आसमान छूते जमीनों के दामों ने सबको आश्चर्य तो थाए लेकिन यह समझ में नहीं आ रहा था कि इसके पीछे पैसा लग किसका रहा है।

पिछले दस दिनों में सोशल मीडिया में सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग और अखबारों में छपी ताबीर ने यह सामने ला दिया कि यह पैसा देसावर से सिरोही में आ रहा था और इसके लिए प्रवासी को भारी प्रतिफल दिया जा रहा है। इसमें सिरोही के कुछ नामचीन लोगों का नाम और सरकारी अधिकारियों के पदों पर चर्चा में आना पिछले एक साल के कई घटनाक्रमों पर पड़े पर्दे को हटा दिया है।

यह प्रवासी पैसा किस तरह स्थानीय अधिकारियों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के एक गठजोड़ बनाकर जन उत्पीडन का कारण बना है इसका दावा सोशल मीडिया में किया जा रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि करोड़ों रुपये के लेनदेन की बात सामने आ रही है वह कालाधन था या सफेद।
शक प्रमुख नेताओं पर भी
आश्चर्य की बात यह है कि जमीनों की बंदरबांट को लेकर सिरोही के एक वर्ग में मचे घमासान से लोगों में यह चर्चा बढ़ गई है कि इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप है और दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेता इसके हिस्सा हैं। शिवगंज में होने वाली एक रजिस्ट्री को करने और ना करने को लेकर मिलीभगत के लिए तो जिले में दोनों राजनीतिक पार्टियों के दो प्रमुख नेताओं पर भी सोशल मीडिया में आरोप मढे जा चुके हैं। इस विवाद ने यह बता दिया है कि क्यों कर एक राजनीतिक पार्टी के लोग जब गोयली चैराहे पर एक महिला को पीटकर सिर फोड़ देते हैं तो दूसरी राजनीतिक पार्टी कथित दबंग और जुझारू नेता चुप्पी साध लेते हैं। यह स्पष्ट है कि जमीनों के लिए लड़ी जा रही इस जंग में अधिकारियोंए नेताओं और स्थानीय व्यवसाइयों की मिलीभगत ने जरूरतमंद और मजबूर लोगों का जीना दुष्वार कर दिया।
कहीं गठजोड़ की वजह से तो नहीं अटकी जांचें!
चैन्नई से सिरोही तक वायरल हो चुकी एक टेलीफोनिक वार्ता की रिकॉर्डिंग यह भी शंका जरूर पैदा कर दे रही है कि क्यों सिरोही पुलिस जमीनों को खुर्दबुर्द करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है या क्यों कर के जिला कलक्टर कार्यालय और उपखण्ड अधिकारी कार्यालय से खसरा न बर 1218 की जांच बाहर क्यों नहीं आ रही है।

ऑडियो रिकॉर्डिंग में हुई वार्ता में जिन लोगों के जमीनों को लेकर पैसों के आदान-प्रदान और मध्यस्थ होने के नाम आए हैं, वह गाहे-बगाहे सिरोही के अधिकारियों को अपने हितों में इस्तेमाल करते और सार्वजनिक रूप से इन्हें मालाएं पहनाते हुए सोशल मीडिया और सार्वजनिक जीवन में नजर आए हैं।

फिर चाहें वह घटनाक्रम गत स्वतंत्रता दिवस का हो या फिर सिरोही के लिए चले जल आंदोलन के बाद का या फिर कालका तालाब में किशोर के डूबने और उसके बाद का।
नगर परिषद सिरोही तो केंद्र नहीं!
सिरोही नगर परिषद में भाजपा के काबिज होने के बाद  यहां से निकले वैध.अवैध पट्टे सिरोही की सरकारी और गैर सरकारी जमीनों पर अन्य जिलों के देसावर रहने वाले लोगों की नजर है। नगर परिषद चुनावों में जिन प्रवासियों का पैसा लगने की चर्चा सुनी थीए पिछले दस दिनों में मीडिया और सोशल मीडिया में वही लोग जमीन और पैसे के विवाद को लेकर वह नाम फिर से चर्चा में आ गए।

इनका नाम नगर परिषद सिरोही से भी कहीं ना कहीं जाकर जुड रहा है। इतना ही नहीं इन विवादों में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, गत वर्ष गोयली चैराहे और अन्य स्थानों पर हुई कार्रवाई में इन्हीं विवादों मे शामिल लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्रवाई करने में नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन तत्पर नजर आया।

मुंबई के आदित्य मेहता बने राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियन

national snooker championship : Aditya Mehta beats manan to clinch title
national snooker championship : Aditya Mehta beats manan to clinch title

इंदौर। इन्दौर के एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एण्ड स्नूकर चैंम्पियनशिप के पुरूष वर्ग में मुम्बई के आदित्य मेहता और महिला वर्ग में कर्नाटका की विद्या पिल्लई चैम्पियन रही।

मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़िसा, तेलंगाना, असम, गोआ, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तरप्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, मेघालय, राजस्थान, उत्तराखण्ड, चण्डीगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, मिजोरम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, रोजगार, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधराराजे सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश के युवाओं में क्षमता की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं में मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास जरूरी है और शारीरिक विकास के लिए खेलकूद अनिवार्य है।

सिंधिया ने यह भी कहा कि एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के खेल परिसर में सभी सुविधाएं मौजूद है। इंदौर खेल की नर्सरी है। यहां पर खेलकूद के लिए अधोसंरचना के अलावा अच्छा वातावरण भी है। उन्होंने कहा कि बिलियर्ड्स अब संभ्रांतों का खेल नहीं रहा। अब यह आम आदमी का खेल हो गया है। इस राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंम्पियशिप के आयोजन में खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशिक्षकों का अमूल्य योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि खेलकूद से युवा वर्ग अनुशासित और मजबूत बनेगा और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देगा। खेलकूद से मनुष्य में धीरज और अनुशासन की भावना जागृत होती है।

इस अवसर पर भारतीय बिलियर्ड्स एण्ड स्नूकर महासंघ के अध्यक्ष पीवीके मोहन ने कहा कि इंदौर के एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में खेलकूद परिसर में सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं। इस कॉम्पलेक्स में तैराकी, निशानेबाजी, स्क्वैश, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि खेलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मापदंड की सुविधा है।

उन्होंने कहा कि देश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे है। भारत खेल हब के रूप में बनता जा रहा है। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष खेलकूद के लिए अपने बजट में 12 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। भारत सरकार अपने खिलाड़ियों को विदेशों में भी प्रशिक्षण दिला रही है, जिससे हमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अधिकाधिक मेडल मिल सके।

मध्यप्रदेश बिलियर्ड्स एण्ड स्नूकर संघ के अध्यक्ष भोलू मेहता ने कहा कि इस एमराल्ड हाइट्स स्कूल के इण्डोर स्टेडियम में इस प्रतियोगिता के दौरान 15 टेबलों पर एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने जोर अजमाइश की। आदित्य मेहता इस प्रतियोगिता के चैंम्पियन रहे। राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिये हमेशा सहयोग मिलता रहा है।

इस राष्ट्रीय खेलकूद के समापन समारोह में खेलमंत्री सिंधिया द्वारा खिलाड़ियों को ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह वितरित किए गए। इस स्नूकर राष्ट्रीय चैंम्पिशिप में आदित्य मेहता, मनन, संदीप गुलाटी, इस्प्रीत चड्डा, लक्की, वत्नानाई, दिलीप कुमार, भरत सिसोदिया को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। इसी प्रकार इस चैम्पियशिप में महिला वर्ग में विद्या पिल्लई, अमी कमानी, वर्षा संजीव, किरत भण्डल को पुरस्कृत किया गया।

इसी प्रकार सब जूनियर बिलियर्ड्स महिला वर्ग में डोयल डे, इशिका शाह, मरियम, अग्नेष, आरूषि सेठ और लहरी सिनप्रा को सम्मानित किया गया। इस चैंम्पियनशिप में मध्यप्रदेश की इशिका शाह, आरूषि सेठ, अमी कमानी, भरत सिसोदिया को सम्मानित किया गया। इशिका शाह को पांच वर्गों में विशेष सफलता मिली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और खिलाड़ी मौजूद थे।

जमीन के नीचे से लड़ी जा रही है इजराइल और हमास की जंग

israel and hamas are in an underground race against time in gaza
israel and hamas are in an underground race against time in gaza

तेल अवीब। हाल ही में हुए कुछ घटनाक्रम से सामने आया है कि फिलीस्तीन आंतकी संगठन हमास गाजा पट्टी से इज़राइल के बीच कई सुरंगें बनाने में जुटा है। वहीं इजराइल लागातार इससे मुकाबले में जुटा है।

दिव्यांग महिला के आरोपों को एयर इंडिया ने किया खारिज

disabled Woman passenger allegs Air India made her crawl
disabled Woman passenger allegs Air India made her crawl

नई दिल्ली। देश की सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर नहीं उपलब्ध कराने संबंधी खबरों का खंडन किया है। वहीं महिला का आरोप है कि एयर इंडिया की बदइंतजामी की बदौलत उन्हें पैसेंजर बस तक घिसटकर जाना पडा था।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, क्लीन स्विप कर रचा इतिहास

India beat Australia in the third T20I to create history Fantastic clean sweep
India beat Australia in the third T20I to create history Fantastic clean sweep

सिडनी। सुरेश रैना (नाबाद 49) और युवराज सिंह (नाबाद 15) ने अंतिम ओवरों में समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में रविवार को सात विकेट से जीत ​दिलाकर पहली बार क्लीन स्विप करने का इतिहास बनाया।