
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा भुगत रहे पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके पुत्र अजय चौटाला के इलाज के लिए पैरोल अर्जी पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है।

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा भुगत रहे पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके पुत्र अजय चौटाला के इलाज के लिए पैरोल अर्जी पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है।

जयपुर। विश्व के सबसे बड़े साहित्यिक महाकुंभ, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कोटपा (केन्द्रीय धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम) का खुलेआम मखौल उड़ाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू निषेध की सूचना के बोर्ड नहीं लगे होने की वजह से सुबह से शाम तक कई लोगों को धुएं के छल्ले उड़ाते देखा जा सकता है।

कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में राजमिस्त्री को गन प्वाइंट पर लेकर पांच नाकाबपोश बदमाशों ने पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बदमाशों ने पत्नी को बदहवास हालत में छोड़ने के बाद पति को बेरहमी से पीटने के बाद घर में रखे नकदी समेत 31 हजार का माल लेकर भाग निकले।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर अमित शाह को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने शाह की नेतृत्व और सांगठनिक क्षमता पर भरोस प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुएगी।

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश कर दी। सूत्रों केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मुहर लगने के बाद प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेज दिया गया है। कैबिनेट ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की है।