Home Blog Page 7046

कथित सीएनजी घोटाले पर दिल्ली सरकार ने दी सफाई

delhi transport minister gopal rai
delhi transport minister gopal rai

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली महिला द्वारा बताए गए कथित सीएनजी घोटाले पर दिल्ली सरकार ने सफाई दी है।

भाजपा ने शिविर लगाकर कराया वंचित रहे दिव्यांगो का पंजीकरण

Varanasi BJP organised registration camp for disabled persons
Varanasi BJP organised registration camp for disabled persons

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 22 जनवरी को प्रस्तावित आगमन देख भाजपा भी उनके भव्य स्वागत की तैयारियों में जुट गई है। साथ ही विश्व रिकार्ड की ओर अग्रसर दिव्यांगों के बीच उपकरण वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है।

सोमवार को दिव्यांगो को जीवन रक्षक उपकरण भेंट कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने वाराणसी महानगर में नगर निगम पर एवं जनपद में ब्लाको पर शिविर आयोजित करके छूटे हुए दिव्यागो का रजिस्ट्रेशन कराया।

इस समबन्ध में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि वाराणसी महानगर के दिव्यांगो के लिए नगर निगम पर आयोजित शिविर में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में दिव्याग बंधु सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पहुंच कर अपना पंजीकरण करवाते रहें।

शिविर में पूर्व महानगर अध्यक्ष टी.एस. जोशी,सौरभ श्रीवास्तव,जे.पी सिंह,डा.दया शंकर मिश्र दयालू, अशोक मिश्रा,किशोर सेठ, सुधीर मिश्रा, आत्मा विशेशवर,विनोद गुप्ता चंद्रशेखर उपाध्याय ने दिव्यांगों का कागज पत्र भरवाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

ब्लाकों मेें भी उमड़ी भीड़

भाजपा के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि जिला के ब्लाकों पर भी शिविर आयोजित किया गया जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दिव्यागो का पंजीकरण करवाया। बताया कि खुद सभी ब्लाकों पर पहुंच कर पंजीकरण कार्य की प्रगति पर निगाह रखा था। इसमें कल्लू मिश्रा, अजय दुबे,पंकज त्रिपाठी, सीता मिश्रा,वियोम दुबे, ग्यानेश जोशी ने भी यहयोग किया।

शिविर में पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त सचिव

नगर निगम में चल रहे दिव्यांगो के पंजीकरण शिविर में दोपहर को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त सचिव अवनीश कुमार अवस्थी पहुंचे। बताया कि आज यहां जिन दिव्याग बंधुओं का पंजीकरण हुआ है। उन्हें आगामी 3 मार्च को नगर निगम से ही दिव्यांग उपकरण दिया जाएगा। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने बताया कि आज शिविर में करीब एक हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।

वाराणसी पहुंची 26 सदस्यीय एसपीजी टीम, हुई सक्रिय

SPG team arrives in Varanasi ahead pm modi's proposed visit jan 22
SPG team arrives in Varanasi ahead pm modi’s proposed visit jan 22

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 22 जनवरी को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा का खाका खीचने के लिए सोमवार को 26 सदस्यीय एसपीजी टीम प्रभारी एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर में पहुंच गई।

बाडमेर : चोहटन पुलिस ने बरामद की चिंकारा खालें और मांस

22 हिरणों की खालें, दस किलो चिंकारा का मांस तथा हिरण के सींग बरामद
22 हिरणों की खालें, दस किलो चिंकारा का मांस तथा हिरण के सींग बरामद

बाड़मेर। जिले की चोहटन पुलिस को सोमवार को वन्यजीवों की हत्या करने वाले दो जनों को पकडऩे में सफलता मिली। इनके पास से करीब 22 हिरणों का की खालें, दस किलो चिंकारा का मांस तथा हिरण के सींग बरामद हुए हैं।

पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही सरकार : मोदी

government to work for all round development of northeast says pm modi
government to work for all round development of northeast says pm modi

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के अपने दौरे से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है और इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।