
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार आनंद कुमार सोशल मीडिया पर आधारित फिल्म ‘वायरल’ बनाने जा रहे हैं। आनंद कुमार ने वर्ष 2013 में संजय दत्त को लेकर फिल्म जिला गाजियाबाद बनाई थी हालांकि फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी।

उदयपुर। उदयपुर शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक प्रोपर्टी डीलर लोकेशसिंह भाटी की नृशंस हत्या का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हत्यारों ने मृतक के पेट में 17 वार चाकू से किए और 2 वार सिर में चाकू से किए। इसके बाद सिर पर एक बड़ा सा पत्थर पटककर सिर को कुचलने का प्रयास किया। इस घटना के बाद से ही मृतक का एक साथी फरार चल रहा है। जो रात्रि से ही घर पर नहीं आया है। जिसकी भी तलाश की जा रही है।

हावड़ा। स्कूल की तीसरी मंजिल से एक छात्रा ने छलांग लगाकर कर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीरघायल अवस्था में छात्रा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना हावड़ा के शिवपुर स्थित श्रीजैन विद्यालय की हैं।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अपने संगठन में ही विश्वास के संकट से जूझ रही है। व्यापमं को लेकर सीबीआई अपना काम बखूबी कर रही है। कांग्रेस को दूषित व घृणित राजनीतिक षडयंत्रों से दूर होकर जनता के विषय पर राजनीति करना चाहिए।

लातेहार। झारखंड के लातेहार में केचकी और मंगरा स्टेशनों के बीच अपराधियों ने एक लडकी शायदा खातून (16) को बरवाडीह चोपन डाउन ट्रेन से फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।