Home Blog Page 7082

कोर्ट ने हार्दिक पटेल को सौंपी चार्जशीट की कॉपी

quota stir to continue says hardik Patel
quota stir to continue says hardik Patel

सूरत। राजद्रोह मामले के आरोपित पाटीदार आरक्षण आंदोलन ने समन्वयक हार्दिक पटेल को सोमवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट की ओर से उसे चार्जशीट की कॉपी सौंपी गई। उधर, हार्दिक की पेशी के चलते कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पाटीदार पहुंचे थे। उन्होंने हार्दिक के कोर्ट पहुंचने के साथ ही परिसर में जय सरदार-जय पाटीदार के नारे लगाकर जमकर हंगामा मचाया।

पुणे के कोच बने फ्लेमिंग, धोनी का फिर से मिलेगा साथ

Stephen Fleming named pune coach, to work with Dhoni again
Stephen Fleming named pune coach, to work with Dhoni again

नई दिल्ली। पुणे फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इस वर्ष होने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। इस दौरान फ्लेमिंग को भारतीय सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बार फिर साथ मिलेगा।

पठानकोट अटैक : पाकिस्तान ने भारत के सबूतों को नकारा

Pathankot Attack : Pakistan rejects evidence provided by india related to jaish e muhammad militants
Pathankot Attack : Pakistan rejects evidence provided by india related to jaish e muhammad militants

नई दिल्ली। पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले में भारत की ओर से सौंपे गए सबूतों में से पाकिस्तान ने उस दावों को नकार दिया है,जिसमें कहा गया था कि हमलावरों ने पाकिस्तानी नंबरों पर फोन किया था।

सहवाग एमसीएल में जेमिनी अरेबियंस के कप्तान नियुक्त

Gemini Arabians name virendra sehwag as skipper for the inaugural MCL
Gemini Arabians name virendra sehwag as skipper for the inaugural MCL

नई दिल्ली। जेमिनी अरेबियंस टीम की फ्रेचांइजी ने सोमवार को मास्टर चैंपियंस लीग (एमसीएल) में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

युवा ही कल के भारत का निर्माता : सचिन पायलट

 Sachin Pilot ingrates Students Union office at Maharishi Dayanand University in ajmer
Maharishi Dayanand University in ajmer

अजमेर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भारत आज कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विश्व में अग्रिम देशों की प्रथम पंक्ति में खड़ा है। भारत में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हुई प्रगति का सारा श्रेय देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जाता है।

राजीव गांधी ने युवाओं के विवेक पर विश्वास किया व उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर उन्हें सशक्त किया। गांधी की ही इस इच्छा शक्ति का परिणाम है कि आज भारत विकसित देश माना जाने लगा है।

कम्प्यूटर व टेक्नोलॉजी को शिक्षा के क्षेत्र में लाकर रोजगार की संभावना को प्रबलता प्रदान की गई है। आज भारत का युवा कई देशों में अपनी इस प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है।

उक्त विचार पायलट ने महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय का उदघाटन करने के पश्चात् आयोजित समारोह में व्यक्त किए। पायलट ने कहा का युवा ही कल के भारत का निर्माता है। आज भारत जिस विकास के क्रम में तेज गति से दौड़ रहा है उसका सारा श्रेय देश के जागरूक युवाओं को जाता है।

 Sachin Pilot ingrates Students Union office at Maharishi Dayanand University in ajmer
Sachin Pilot ingrates Students Union office at Maharishi Dayanand University in ajmer

उन्होंने कहा कि गत् दो सालों के दौरान विश्वविद्यालय के स्तर पर शोध व नवीन टेक्नोलॉजी का अभाव हुआ है जिसके कारण प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ गई है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में नए शोध को बढ़ावा देने के स्थान पर भाजपा के राज में दिल्ली के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में राम मंदिर निर्माण की संगोष्ठी आयोजित कर राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ऐसे हथकंडे अपनाकर युवा मन को भटकाना चाहती है। भाजपा के राज में विद्यार्थियों में साम्प्रदायिकता का जहर घोला जा रहा है और जातिवाद को बढ़ावा देकर छात्रों व युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में घटने वाली आतंकवादी घटनाएं दुरूखद हैए इन्हें रोकने के लिए देश के प्रत्येक कोने में युवाओं को जागरूक करना होगा जिससे हम सब एकजुटता के साथ ऐसी विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सके।

विश्वविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय के उदघाटन से पहले पायलट का अजमेर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया व सेवादल द्वारा गार्ड ऑफ आनर दिया गया।