Home Blog Page 7099

हैप्पी बर्थडे : बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं फरहान अख्तर

Happy birthday: Farhan Akhtar turns 40
Happy birthday: Farhan Akhtar turns 40

मुंबई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर ने न सिर्फ फिल्म निर्माण, निर्देशन से बल्कि अपने दमदार अभिनय से भी दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। मुंबई में 9 जनवरी 1974 को जन्मे फरहान अख्तर के पिता जावेद अतर जाने-माने शायर, गीतकार और पटकथा लेखक है। फरहान अतर की मां हनी इरानी स्क्रीन रायटर है।

अपने करियर के शुरूआत दौर में फरहान अख्तर ने लम्हें और हिमालय पुत्र जैसी फिल्मों का सह निर्देशन किया। वर्ष 1999 में फरहान अख्तर ने रितेश सिद्धवानी के साथ मिलकर एक्सल इंटरटेनमेंट बैनर की स्थापना की जिसके तहत उन्होंने वर्ष 2001 में ‘दिल चाहता है’ का निर्माण किया।

युवाओं पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन भी फरहान अख्तर ने किया था। आमिर खान, प्रीति जिंटा, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई साथ हीं इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भीदिया गया।

वर्ष 2004 में फरहान अख्तर ने लक्ष्य का निर्देशन किया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और ऋतिक रौशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2006 में फरहान अतर ने शाहरुख खान को लेकर डॉन की रीमेक बनाई। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

Happy birthday: Farhan Akhtar turns 40
Happy birthday: Farhan Akhtar turns 40

वर्ष 2008 में फरहान अख्तर ने रॉकऑन का निर्माण किया। इस फिल्म के लिए बतौर निर्माता फरहान को अपने करियर का दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर ने पहली बार अभिनेता के तौर पर भी काम किया।

रॉकऑन के बाद फरहान अख्तर ने लक बाइ चांस, कार्तिक कालिंग कार्तिक और गेम जैसी कुछ फिल्मों का निर्माण किया लेकिन ये फिल्में टिकट खिड़की पर बेअसर साबित हुई। वर्ष 2011 फरहान अख्तर के करियर का अहम वर्ष साबित हुआ।

इस वर्ष फरहान अख्तर निर्मित फिल्म डॉन 2 और जिंदगी ना मिलेगी दुबारा ने बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म भाग मिल्खा भाग से बतौर अभिनेता फरहान अख्तर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली।

राकेश ओम प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर ने लाइंग सिख मिल्खा सिंह के किरदार को रूपहर्ले पर्दे पर जीवंत कर दिया। भाग मिल्खा भाग ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की।

भाग मिल्खा भाग की सफलता के बाद फरहान अख्तर अपना ध्यान अभिनय की ओर अधिक फोकस कर रहे हैं। फरहान की इस वर्ष दिल धड़कने दो प्रदर्शित हुई है जबकि वजीर शुक्रवार को प्रदर्शित हुई। फरहान अख्तर बतौर अभिनेता रॉकऑन 2 में भी काम कर रहे हैं।

फरहान इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म डॉन के तीसरे संस्करण की तैयारी भी कर रहे है। इसके अलावा फरहान, शाहरूख खान को लेकर रईस बना रहे हैं।

‘जय गंगाजल’ में नकारात्मक चित्रण के लिए भाजपा विधायक खफा

BJP MLA nitin navin is not happy with Prakash Jha's upcoming film jai gangaajal
BJP MLA nitin navin is not happy with Prakash Jha’s upcoming film jai gangaajal

पटना। जाने-माने फिल्मकार प्रकाश झा की आने वाली फिल्म ‘जय गंगाजल’ ने बिहार में भाजपा के एक विधायक को नाराज कर दिया। उनका आरोप है कि फिल्म में उनकी कथित नकारात्मक छवि पेश की गई है और उन्हें खलनायक के रूप में दर्शाया गया है।

शाहरूख, आमिर के सुरक्षा स्तर में नहीं होगा बदलाव

security reduced for aamir, srk removed for others
security reduced for aamir, srk removed for others

मुंबई। शाहरूख खान और आमिर खान जैसे बॉलीवुड अभिनेता को पहले के सुरक्षा कवच की समीक्षा के बाद पहले की तरह की सुरक्षा का स्तर बरकरार रहेगा।

राजस्थान में वाहनों पर सम-विषम योजना पर कोई विचार नहीं : खान

rajasthan not considering Even-odd formula for vehicles : Transport Minister Yunus khan
rajasthan not considering Even-odd formula for vehicles : Transport Minister Yunus khan

जयपुर। राजस्थान के परिवहन और लोक निर्माण विभाग मंत्री युनुस खान ने स्पष्ट किया राजस्थान सरकार वाहनों के उत्सर्जन स्तर को जांचने के लिए सम-विषम फार्मूलें पर विचार नहीं कर रही है।

राजस्थान मेंं शासन पर हावी है प्रशासन : सचिन पायलट

Rajasthan government is dominated administration: Sachin Pilot
Rajasthan government is dominated administration: Sachin Pilot

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के चिंतन शिविर में संगठन के मुखिया के सामने प्रदेश के मंत्रियों ने अपनी बेबसी बताते हुए जो भड़ास निकाली उससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में शासन पर प्रशासन हावी है।