Home Blog Page 7100

बिहार में पांच नक्सली ढेर, एके 47 बरामद

5 Maoists shot dead in aurangabad
5 Maoists shot dead in aurangabad

पटना। बिहार के औरंगाबाद जिले के जंगलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ की विशेष कमांडो इकाई और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पांच चरमपंथी मारे गए।

सूरत : यार्न कारखाने में भीषण आग, दो बार सिलंडर ब्लास्ट

surat : massive fire broke out at a yarn factory, twice gas cylinder blast
surat : massive fire broke out at a yarn factory, twice gas cylinder blast

सूरत। कामरेज लसकाणा डायमंड नगर स्थित यार्न कारखाने में बुधवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में कारखाने में रखा कच्चा व तैयार माल-सामान को नुकसान हुआ है।

आंगनबाडी: शक्तिवर्धक दवा की जगह पिला दी चर्म रोग की दवा

Navsari Anganwadi news

नवसारी। चिखली के खूंध गांव की आंगनबाडी की महिला कार्यकर ने शुक्रवार भूल से शक्तिवर्धक दवाई के बदले 12 बच्चों को चर्म रोग की दवाई पीला दी थी। दवाई पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगडने पर उन्हें तत्काल चिखली रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां हाल सभी बच्चों की हालत सुधार पर होने की जानकारी मिली है।

चिखली तहसील के खूंध गांव स्थित सांईनगर सोसायटी में कार्यरत आंगनबाडी में शुक्रवार 21 बच्चे पढऩे आए थे। शुक्रवार आंगनबाडी में दोपहर दो बजे की रीसेस के बाद बच्चों को आर्यन सीरप (शक्तिवर्धक प्रवाही दवाई) दी जाती है। लेकिन आंगनबाडी में काम करती महिला कार्यकर ने भूल से आंगनबाडी के 12 बच्चों को खुजली (चर्मरोग) पर लगाने की गामा बेनजीन जीबी लोशन प्रवाही पीला दी।

चर्मरोग की दवाई पीते ही मासूम बच्चों की तबीयत बिगड गई। बच्चों को उल्टी व उबका (मतली) आने से आंगनबाडी कार्यकर ने तत्काल सभी बच्चों को चिखली रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सभी बच्चों को तत्काल उपचार मिलने से खतरे से बहार रहे और हाल उनकी हालत सुधार पर होने की जानकारी मिली है।

बच्चों की तबीयत बिगडऩे की खबर मिलते ही उनके अभिभावक, गांव के आगेवान व खूंध गांव के सरपंच हर्षद पवार भी तत्काल चिखली रेफरल अस्पताल पहुंचे। उधर, जिला स्वास्थ्य विभाग को भी सूचना मिलते ही बीमारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. मेहुल डेलीवाला, चिखली तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. युएम पुंछवाला मौके पर पहुंचे व जांच शुरू की।

हुबली : मेनका गांधी ने किया महावीर लिंब सेंटर का दौरा

Union Minister Maneka Gandhi visited the Mahaveer limb center in Hubli
Union Minister Maneka Gandhi visited the Mahaveer limb center in Hubli

हुबली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने अपने हुबली प्रवास के दौरान शुक्रवार को किम्स स्थित आल इंडिया जैन युथ फेडरेशन द्वारा संचालित महावीर लिंब का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने 5 विकलांगो को भी कृत्रिम पाव लगाए।

हार्दिक पटेल के खिलाफ 370 पन्नों की चार्जशीट पेश

gujarat police files sedition chargesheet against hardik Patel
gujarat police files sedition chargesheet against hardik Patel

सूरत। राजद्रोह के मामले में आरोपित पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के समन्वयक हार्दिक पटेल के खिलाफ शुक्रवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने 370 पन्नों की चार्जशीट पेश कर दी। चार्जशीट के साथ एक हजार से अधिक पन्नों का सीडीआर, एफएसएल का रिपोर्ट, वाइस स्पेक्ट्रोग्राफी रिपार्ट तथा 147 पंच-गवाहों को बयान भी पेश किए गए।