
मुंबई। बॉलीवुड के माचोमैन सनी देओल का कहना है कि फिल्मों का रीमेक नहीं बनाया जाना चाहिए। सनी देओल का मानना है कि किरदारों का व्यक्तित्व और करिश्मा फिल्म का हिस्सा होता है।

मुंबई। बॉलीवुड के माचोमैन सनी देओल का कहना है कि फिल्मों का रीमेक नहीं बनाया जाना चाहिए। सनी देओल का मानना है कि किरदारों का व्यक्तित्व और करिश्मा फिल्म का हिस्सा होता है।

कोलकाता। अपनी आने वाली फिल्म ‘टीन’ की शूटिंग के दौरान मेगास्टार अमिताभ बच्चन को पसलियों में चोट लग गई। हालांकि उन्होंने अपने प्रशंसकों को चिंता नहीं करने को कहा है। 73 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि बुधवार रात उन्हें चोट लग गई और वह दर्द निवारक दवाएं ले रहे हैं।

मुंबई। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से चलाए जाने वाले ‘अतुल्य भारत’ अभियान के ब्रांड एंबसेडर की जिमेदारी से मुक्त होने की खबरों के बीच ऐसी अटकलें हैं कि अभिनेता अमिताभ बच्चन को ‘अतुल्य भारत’ अभियान का नया ब्रांड एंबेसेडर बनाया जा सकता है। इन अटकलों पर अमिताभ ने कहा है कि यदि उन्हें इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए कहा जाता है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर मजबूत रूख और घरेलू स्तर पर मांग बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 430 रुपए बढ़कर 26,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। ये सोने का तीन हफ्तों का उच्चतम स्तर है। वहीं चांदी भी 250 रूपए प्रति किलोग्राम बढ़कर 34,000 के स्तर के पार पहुंच गई हैं।

चंडीगढ़। आतंकियों की तरफ से अगवा किए गए और राष्ट्रीय जांच एजैंसियों के घेरे में आए असिस्टैंट कमांडेंट सलविंदर सिंह की निजी जिंदगी के साथ जुड़ा एक नया पहलू सामने आया है।