
क्रिसमस से ठीक पहले आएगा किम कार्दशियां का तीसरा बच्चा

लॉस एंजेलिस। टीवी शख्सियत किम कार्दशियां का तीसरा बच्चा कथित तौर पर क्रिसमस से ठीक पहले आएगा। वेबसाइट ‘यूएससमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक किम और उनके पति रैपर कान्ये वेस्ट क्रिसमस के मौके पर अपने परिवार में नए सदस्य का स्वागत करेंगे। किम और कान्ये का यह बच्चा सेरोगेसी की मदद से पैदा होगा।
नेपाल में बस नदी में गिरी, 31 लोगों की मौत

काठमांडू। नेपाल के धाडिंग जिले में शनिवार को एक यात्री बस राजमार्ग से फिसल कर नदी में जा गिरी। हादसे में भारतीय महिला समेत 31 लोगों की मौत हो गई।
बिहार में जहरीली शराब पीने से पांच की मौत

पटना। बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद रोहतास जिले में नकली शराब पीने के बाद शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दानवर गांव में पांच लोगों की मौत हुई है।
कानपुर वनडे : निर्णायक मुकाबले में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड
