
मुंबई। राज्य सरकार ने भाजपा की सांसद व अभिनेत्री हेमामालिनी की नाट्यविहार संस्था को अंधेरी में 2 हजार वर्गमीटर जमीन देने का निर्णय लिया है और इससे संबंधित कागजपत्र मंगलवार को राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे ने अपने शासकीय आवास पर हेमा मालिनी को सौपा है। राज्य सरकार ने उक्त जमीन देते समय हेमा मालिनी की ट्रस्ट पर कुछ शर्तों का अनुपालन किए जाने का निर्देश भी दिया है।