Home Blog Page 7157

ट्रक की टक्कर से इंजीनियर की मौत, महिला घायल

engineer killed and woman injured as truck collision in Allahabad
engineer killed and woman injured as truck collision in Allahabad

इलाहाबाद। इलाहाबाद जनपद के यमुनापार क्षेत्र के नैनी कोतवाली थानान्तर्गत शनिवार की रात लिप्रोसी चौराहे के समीप बाइक की ट्रक की टक्कर लगने से रेलवे इंजीनियर की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार महिला व उसका बच्चा घायल हो गए।

आगरा जीआरपी के इंस्पेक्टर व वकील पर गैंगरेप का केस

Allahabad court directs cops to file gang rape case against GRP inspector and a lawyer
Allahabad court directs cops to file gang rape case against GRP inspector and a lawyer

इलाहाबाद। इलाहाबाद शहर के एक कालेज में कार्यरत महिला की पहले नौकरी ले ली गई बाद में एक अधिवक्ता और उसके दोस्त इंस्पेक्टर ने मिलकर उसकी आबरू लूट ली। युवती शिकायत दर्ज कराने थाने गई तो उसे भगा दिया गया।

थकहार कर वह कोर्ट की शरण में गई जहां से कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद दारागंज पुलिस की आंख खुली और आनन फानन में इंस्पेक्टर जीआरपी सहित अन्य पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लांइस के एक कालेज में काम कर रही एक युवती को एक अधिवक्ता ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा कर उसके स्थान पर अपने किसी परिचित को लगवा दिया।

इसके बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि 26 जुलाई को युवती किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी उसी समय परेड मैदान के पास सड़क पर आगरा में तैनात जीआरपी का इंस्पेक्टर और अधिवक्ता मिल गए। दोनों उसे परेड ग्रांउड में ले गए और वहां रेप किया।

रेप करने के बाद धमकी दी और उसे वहीं उसके हालात पर छोड़ दिया। दोनों के चंगुल से छुटने के बाद थाने गई जहां तहरीर दी लेकिन इंस्पेक्टर का नाम आते ही पुलिस ने उसके आरोपों को दर किनार कर उसे भगा दिया।

वह न्याय की आस लेकर अफसरों के चैखट पर गई लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी इस पर वह कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रर्थाना पत्र दिया।

कोर्ट ने अधिवक्ता के जरिए पूरी बात सुनने के बाद दारागंज थाने को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर आज थाने में इंस्पेक्टर जीआरपी और उसके दोस्त अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

श्रीराम का चरित्र भारतीय संस्कृति का आधार है : स्वामी कृष्णानन्द महाराज

shri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
shri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

अजमेर। भगवान राम का नाम जीवन में उतारें तो जीवन आदित्य व विलक्षण हो जाता है। भगवान राम का नाम लिखना और परिक्रमा करना अति उत्तम कार्य है इससे जीवन में और परिवार में संस्कार आते हैं।

बच्ची को डंपर ने कुचला, लोगों ने ड्राइवर को दबोचा

five year old girl died after hit by dumper truck in vapi
five year old girl died after hit by dumper truck in vapi

वापी। वापी के बलीठा में डंपर की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों ने डंपर ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

वलसाड : जीप की टक्कर से 13 साल के बच्चे की मौत

13 year old child killed as Jeep and bike collision in Valsad
13 year old child killed as Jeep and bike collision in Valsad

वलसाड। भिलाड के सजाण रोड पर शुक्रवार की सुबह एक जायलो जीप चालक ने सामने से आती मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे सवार 13 साल का लडका गिर पडा। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसका दम टूट गया।